विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में आग उगल रहा सूरज, दोपहर 12 बजे से पहले ही 47 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान

Published: Wed, 29 May 2024 02:36 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2024 02:51 PM (IST)

दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में ...और पढ़ें

दिल्ली में आग उगल रहा सूरज, दोपहर 12 बजे से पहले ही 47 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान
दिल्ली में आग उगल रहा सूरज, दोपहर 12 बजे से पहले ही 47 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान

HighLights

  1. नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  2. नोएडा में लू और तपन के साथ पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी, उमस और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार को सुबह 11.30 बजे दिल्ली के नरेला में 47 डिग्री और नजफगढ़ में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बीते मंगलवार को दिल्ली के नरेला और बवाना क्षेत्र स्थित मुंगेशपुर में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सुबह 11.30 बजे मौसम का हाल

स्थान तापमान आद्रता
नरेला 47 डिग्री 22%
नजफगढ़ 46.1 डिग्री 28%
जफरपुर 45 डिग्री 18%
पालम 45 डिग्री 16%
पालम 45 डिग्री 16%

पीतमपुरा

44.7 डिग्री 33%
पूसा 44.5 डिग्री 30%
मुंगेशपुर 44.4 डिग्री 15%
आयानगर 43.6 डिग्री 2%
नई दिल्ली 42.2 डिग्री 28%
लोधी रोड 39.3 डिग्री 32%

आज के लिए रेड अलर्ट, दो दिन बाद राहत संभव

राजधानी में अगले दो दिन भी दिल्ली में भीषण लू चलेगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार के लिए रेड और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार और शनिवार को धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

नोएडा में 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी कई साल बाद जिले के लोगों को इतनी भीषण गर्मी, उमस और लू का सामना करना पड़ा है। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आगामी दो दिन तक रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48-72 घंटे तक लू और तापमान में तेजी से असर के बीच रिकार्ड टूटने के आसार हैं।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

इस सीजन 48 से 50 डिग्री तापमान तक का पूर्वानुमान किया गया है। यह आने वाले चार से पांच दिनों में पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं।

इस सीजन गर्मी अब तक के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर सकती है। औद्योगिक नगरी नौतपा में खूब तप रही है। दिन में बेइंतहा गर्मी है ही, रात में भी पारा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में न दिन में चैन है और न रात में।

सुबह आठ बजे से इतनी तेज धूप होने लगी कि मार्निंग वाक करने वालों की संख्या कम दिखी। सुबह 9 बजे तक धूप में इतनी तेजी थी कि लोगों का एक मिनट भी खुले आसमान के नीचे खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। धीरे-धीरे जैसे घड़ी में समय बढ़ता जाता है। वैसे-वैसे गर्मी तीव्र होती चली गई। दिन में तपिश के कार शहर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा दिखा। भीड़भाड़ वाले बाजार 12 बजे से ही सूने होने लगे हैं।

तापमान बढ़ने से पंखे फेंक रहे गर्म हवा

धूप निकलने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने से लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को तो वाहन पर बैठना मुश्किल हो रहा। गर्मी की वजह से लोगों का पल-पल हलक सूख रही है। तापमान के बढ़ने से पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। आसमान से आग बस रही है। हर कोई गर्मी से परेशान नजर आ रहा है।

भीषण गर्मी ने सरकारी कार्यालय में लोगों को हाल-बेहाल रखा है। सीएमओ कार्यालय में लोड नहीं उठा पाने के कारण एसी नहीं चल पाया। इससे अधिकारी परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि मई भर तब भी गनीमत है, जून के पहले सप्ताह की गर्मी बर्दाश्त करना मुश्किल हो सकती है। गर्मी की वजह से हर वर्ग परेशान है।

तेज धूप में बाहर न निकलें

पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार का कहना है कि इन दिनों हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को यह दिक्कत हो सकती है। इनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होने से सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं को रहता है। दिमाग पर गर्मी की चोट से स्ट्रोक होने पर लोग गश खाकर गिर सकते हैं।

  • बहुत जरूरी होने पर छाता, ठंडे पानी की बोतल, शरीर को पूरा ढंकने वाले हल्के और सूती कपड़ों को पहनना ठीक रहेगा।
  • गर्मी में घर और बाहर दोनों स्थानों पर सावधानी बरतनी जरूरी है। इस मौसम में ओआरएस का घोल सबसे कारगर उपाय है। इसके एक पैकेट को चार हिस्सों में बांटकर ठंडे पानी में मिलाकर पीना चाहिए। गिलास में एक हिस्से को डालने के बाद पैकेट को अच्छी तरह मोड़कर सील करना चाहिए।
  • इसके अलावा खाने में काला नमक मिलाकर नींबू पानी, बेलगिरि का जूस, ताजा फलों का रस, छाछ, दही, सलाद का इस्तेमाल करें।
  • दोपहिया हो या चार पहिया वाहन, इतनी गर्मी में आग लगने का खतरा रहेगा।
  • धूप में लंबी यात्रा से बचा जाए। बीच-बीच में इंजन को ठंडा करें। पेट्रोल या डीजल फुल नहीं कराएं। धूप में गाड़ियों को खड़ा नहीं करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।