विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Election 2022: गुजरात-हिमाचल के नतीजों से डरी AAP, खरीद-फरोख्त के डर से पार्षदों को पंजाब भेजने की तैयारी

By Nihal SinghEdited By: Geetarjun
Updated: Thu, 08 Dec 2022 04:09 PM (IST)

Delhi AAP Councilor आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार महापौर चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के डर से आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों को पंजाब भेजने की तैयारी की जा रही है। बृहस्पतिवार शाम तक सभी पार्षद विधायक भेजे जा सकते हैं।

पंजाब भेजे जाएंगे AAP के सभी पार्षद, दिल्ली में खरीद-फरोख्त का सता रहा डर
पंजाब भेजे जाएंगे AAP के सभी पार्षद, दिल्ली में खरीद-फरोख्त का सता रहा डर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) को आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। लेकिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनावों में AAP को उसके दावों के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं रहा है। गुजरात में आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, हिमाचल में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। अब AAP को दिल्ली के महापौर चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त का डर सता रहा है, जिसके चलते अब पार्टी अपने पार्षदों को दिल्ली से बाहर भेजने की योजना बना रही है।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, महापौर चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के डर से आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों को पंजाब भेजने की तैयारी की जा रही है। बृहस्पतिवार शाम तक सभी पार्षद पंजाब भेजे जा सकते हैं। पंजाब राज्य में भी आप की ही सरकार है, इसीलिए पार्टी अपने सभी पार्षदों को वहां भेजेगी।

मनीष सिसोदिया ने लगाया आरोप

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले भारी बहुमत से भाजपा परेशान हो गई और पार्षदों को खरीदने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं। हमारा कोई पार्षद नहीं बिकेगा। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फोन आए या ये मिलने आएं तो इनकी रिकार्डिंग कर लें।

सिसोदिया ने कहा कि आप ने एमसीडी चुनाव में 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निगम पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया है। एमसीडी के 250 वार्ड में हुए चुनाव में भाजपा ने 104 सीट हासिल कीं, जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीट आईं। सिसोदिया ने कहा कि हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं, बड़ी ज़िम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022: आसान नहीं AAP के लिए राह, महिला पार्षद ही बनेगी महापौर; BJP ने कराया नामांकन तो होगा खेल

'हमारे पार्षद बिकाऊ नहीं हैं'

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने भी आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी आप के पार्षदों को खरीदने की कोशिश में लग गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन हमारे पार्षद बिकाऊ नहीं हैं और दिल्ली का महापौर आम आदमी पार्टी का ही बनेगा। रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने पहले भी दिल्ली में आप के विधायकों को खरीदने के लिए आपरेशन लोटस चलाया, लेकिन सफल नहीं हुई।

किसने कितनी सीटें जीती

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप ने 250 में से 134 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 104, कांग्रेस ने 9 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। भाजपा पिछले 15 साल से नगर निगम की सत्ता पर काबिज थी, जिसे इस बार दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप ने हटा दिया।

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: यमुनापार ने फिर बचाई भाजपा की लाज, इस बार 61 वार्डों में से 35 पर खिला कमल