Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानिए दिल्ली में 18 फरवरी तक मौसम का हाल, अभी पड़ेगी ठंड या फिर बढ़ेगी गर्मी; पढ़िए IMD का पुर्वानुमान

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 13 Feb 2022 10:05 PM (IST)

    Delhi Weather Update दिल्ली में सर्दी से राहत के बीच अगले पांच दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा ...और पढ़ें

    दिल्ली में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
    दिल्ली में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में के लोगों को पिछले कुछ दिनों से दिन में ठंड से राहत मिली है। दिन में धूप होने की वजह से गलन नहीं हो रही है। दिन में गर्मी का भी अहसास हो रहा है।दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली है।हालांकि सुबह-शाम और रात की ठंडक अभी बरकरार रहेगी।मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। सोमवार को सुबह घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि 14 से 17 फरवरी तक घना कोहरा सुबह और रात में पड़ेगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 15 फरवरी को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 15 और 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 रहने की संभावना है। अगर बात करें अगले पांच दिनों की तो अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। 

    दिल्ली में रविवार को साफ रहा आसमान

    राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आसमान साफ ​​रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रही। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में

    दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 244 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद (258), गुरुग्राम (216), गाजियाबाद (238), और नोएडा (218) में भी वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए बारिश, कोहरे व ठंड को लेकर IMD का ताजा अपडेट