Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IMD का अलर्ट: दिल्ली में फिर बारिश के आसार, अब बढ़ेगी और ज्यादा ठंड; कोहरे पर भी आया अपडेट

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:08 AM (IST)

    Delhi Weather Update दिल्ली में 22 जनवरी से 23 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम ता ...और पढ़ें

    मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। फाइल फोटो
    मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली में फिर से बारिश के आसार हैं।
    2. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया।
    3. दिल्ली-NCR में फिर से छाएगा स्मॉग।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तीन दिनों की गर्माहट के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम (Delhi Weather Update) एक बार फिर करवट लेगा। पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय गर्जन वाले बादल बनने और हल्की बरसात भी होने के आसार हैं। इससे ठिठुरन भरी ठंड बढ़ेगी तो तापमान में गिरावट हो सकती है।

    दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस 

    उधर, दिन भर खिली रही तेज धूप के बीच मंगलवार को भी गर्माहट का एहसास हुआ। खासकर दोपहर के समय लोगों को गर्म कपड़े बिल्कुल भी नहीं सुहाए। यही वजह रही कि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड

    वहीं, हवा में नमी का स्तर 95 से 45 दर्ज किया गया। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    दिल्ली-एनसीआर में फिर छाएगा स्मॉग

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार की सुबह ज्यादातर जगह स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। कहीं कहीं घना कोहरा हो सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के वक्त गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 11 डिग्री रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। बृहस्पतिवार काे भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढे़ं- Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से इन रास्तों पर रहेगी 'नो एंट्री'; देखें वैकल्पिक मार्ग

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता रही खराब श्रेणी में

    मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। सीपीसीबी के मुताबिक, राजधानी का एक्यूआई 289 दर्ज हुआ। एक दिन पूर्व सोमवार को यह 314 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 25 अंकों की गिरावट आई है। एनसीआर के शहरों में भी कहीं मध्यम और कहीं खराब श्रेणी में एक्यूआइ दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Delhi Chunav 2025: राम-रावण और मारीच तक पहुंची चुनावी महाभारत, BJP के आरोपों पर केजरीवाल का तीखा पलटवार

    मंगलवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

    शहर सीपीसीबी एक्यूआई

    दिल्ली 289 213

    गुरुग्राम 212 180

    गाजियाबाद 150 161

    फरीदाबाद 154 160

    ग्रेटर नोएडा 165 159

    नोएडा 151 156

    शहर  सीपीसीबी एक्यूआई
    दिल्ली 289 213
    गुरुग्राम 212 180
    गाजियाबाद 150 161
    फरीदाबाद 154 160
    ग्रेटर नोएडा 165 159
    नोएडा 151 156