Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'एक अधिकारी अपना काम सही से नहीं कर रहा...', मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उठाए LG की सिफारिश पर सवाल

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 04:08 PM (IST)

    एलजी वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश पर दिल्ली सरकार ने सवाल उठाया है। दिल्ली के स् ...और पढ़ें

    मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उठाए LG की सीबीआई जांच की सिफारिश पर सवाल।
    मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उठाए LG की सीबीआई जांच की सिफारिश पर सवाल।

    एएनआई, नई दिल्ली। एलजी वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति मामले में जांच की सिफारिश पर दिल्ली सरकार ने सवाल उठाया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता में लापरवाही को लेकर संबंधित अधिकारी की शिकायत एक महीने पहले ही उपराज्यपाल से की गई थी। 

    इससे पहले एलजी सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति किए जाने की सतर्कता विभाग की रिपोर्ट मिली। भारद्वाज ने कहा कि मैं खुद दवाओं का परीक्षण नहीं कर सकता।  निर्देश दे सकता हूं और मैंने ऐसा किया है। मैंने कहा था कि एक अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन केंद्र ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 'तीन राज्यों में जीत के बावजूद BJP के लिए खतरे की घंटी है वोट शेयर...', AAP नेता सौरभ भारद्वाज

    एक महीना पहले LG को लिखी थी चिट्ठीः सौरभ

    स्वास्थ्य मंत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने उपराज्यपाल (एलजी) को एक पत्र लिखकर इस मुद्दे की गहन जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एक महीना हो गया है और मैंने एलजी को पत्र लिखा है, लेकिन उन्हें जांच कराने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मंत्री ने आरोपी अधिकारी को पद से हटाने का आग्रह करते हुए, उस पर पद पर बने रहने पर सवाल उठाया।

    21 मार्च को दवाओं के ऑडिट रिपोर्ट मांगी थी

    मंत्री ने कहा कि अगर गलत दवाएं आ रही हैं और लोगों की जान खतरे में है, तो वह व्यक्ति अभी भी अपनी सीट पर क्यों है? उसे अब तक हटा दिया जाना चाहिए था। इससे पहले मंत्री ने इस साल 21 मार्च को जारी एक बयान पर प्रकाश डाला। इसमें खरीदी गई दवाओं के ऑडिट के निर्देश दिए गए थे और 24 जुलाई, 2023 को स्वास्थ्य सचिव से एक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Delhi Traffic: क्रिसमस को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर जानें से बचें