विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनसान गली, रात के 2.39 बजे... मानो जैसे बम फटा हो; 17 सेकंड के Video में कैद हुआ मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसा

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 19 Apr 2025 12:46 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 239 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह ...और पढ़ें

17 सेकंड के Video में कैद हुआ मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसा। फाइल फोटो
17 सेकंड के Video में कैद हुआ मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसा। फाइल फोटो

HighLights

  1. चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गए।
  2. दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 2:39 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह इमारत गिरने से गलियों में अफरातफरी मच गई और आसपास के पूरे इलाके में धूल का गुबार उठ गया।

मकान मालिक की पत्नी जीनत को मलबे से बाहर निकाला गया, उन्हें ऑक्सीजन दी गई और एंबुलेंस से जीटीबी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक इमारत गिर गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में 14 लोगों को बचा लिया गया है। मलबे में एक व्यक्ति दबा हुआ मिला, जो जिंदा है। एनडीआरएफ, दमकल, प्रशासन और पुलिस के करीब 100 लोग बचाव कार्य में लगे हैं। करीब 150 लोग स्थानीय हैं।

बचाव अभियान जारी

अधिकारियों के अनुसार, डॉग स्क्वायड, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

मुस्तफाबाद में हुई दर्दनाक घटना को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की निर्देश दिया है।

डिवीजनल फायर ऑफिसर ने कही ये बात

डिवीजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान गिरने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई थी और लोग मलबे में फंसे हुए थे। एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विसेज लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।

शुक्रवार को दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, शुक्रवार रात को भारी बारिश और आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में इमारतें गिरने की खबरें हैं।

यह भी पढ़ें: Seelampur Kunal Murder: दिल्ली पुलिस ने 'लेडी डॉन' जिकरा को किया गिरफ्तार, वीडियो आया सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।