Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: नाटू-नाटू का बुखार जर्मन एंबेसडर पर भी चढ़ा, चांदनी चौक में गाने की धुन पर टीम के साथ थिरके

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 04:14 PM (IST)

    Naatu Naatu Song आरआरआर (RRR) फिल्म के नाटू-नाटू (Naatu Naatu) गाने का खुमार देश के साथ पूरी दुनिया में छा गया है। हाल ही में भारत में जर्मन के राजदूत ...और पढ़ें

    नाटू-नाटू का बुखार जर्मन एंबेसडर पर भी चढ़ा, चांदनी चौक में गाने की धुन पर हिलाए पैर
    नाटू-नाटू का बुखार जर्मन एंबेसडर पर भी चढ़ा, चांदनी चौक में गाने की धुन पर हिलाए पैर

    नई दिल्ली, एएनआई। आरआरआर (RRR) फिल्म के 'नाटू-नाटू' (Naatu Naatu) गाने का खुमार देश के साथ पूरी दुनिया में छा गया है। ऑस्कर 2023 बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतने पर गाने पर लोग खूब थिरक रहे हैं। हाल ही में भारत में जर्मन के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन पुरानी दिल्ली की सड़कों पर थिरकते नजर आए। उन्होंने लोगों के साथ गाने की धुन पर जमकर पैर हिलाए। इसका उन्होंने ट्विटर पर वीडियो भी साझा किया है।

    जर्मन राजदूत ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ लाल किले के पास एक फ्लैश मॉब का मंचन किया और 'नाटू नाटू' की धुन पर डांस किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो भी पोस्ट किया। जर्मन एंबेसडर ने ट्वीट कर कैप्शन में लिखा कि जर्मन डांस नहीं कर सकते? मैंने और मेरी भारत-जर्मनी की टीम ने पुरानी दिल्ली में Oscar95 में नाटू-नाटू की जीत का जश्न मनाया। ठीक है, बिल्कुन परफेक्ट नहीं था, लेकिन मजा आया।

    उन्होंने कोरियन एंबेसी को ट्विटर पर टैग करते हुए उन्हें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को एंबेसी आने के लिए आमंत्रित किया।

    उनके डांस मूव्स को देखकर लोग काफी प्रभावित हुए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, कमाल! डांस मानवीय अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा रूप है।

    'नाटू नाटू' की बात करें तो यह ऑस्कर में 'ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाला पहला तेलुगू गाना था। इसने रिहाना और लेडी गागा जैसे बड़े नामों को पछाड़ते हुए पुरस्कार जीता। ऑस्कर 2023 के समारोह में गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव, संगीतकार के साथ निर्देशक एसएस राजामौली और प्रमुख अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण भी मौजूद थे।