विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: राजधानी में नेपाल के नागरिक की गला रेतकर हत्या, CRPF कैंप के पास मिला शव

By AgencyEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 28 Jan 2023 03:34 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार इलाके में एक 43 वर्षीय नेपाली नागरिक को मृत पाया है। पुलिस ने बताया कि ...और पढ़ें

दिल्ली के तिलक विहार इलाके में मृत मिला नेपाली नागरिक। फोटो सोर्स- फाइल फोटो।
दिल्ली के तिलक विहार इलाके में मृत मिला नेपाली नागरिक। फोटो सोर्स- फाइल फोटो।

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार इलाके में एक 43 वर्षीय नेपाली नागरिक को मृत पाया है। पुलिस ने बताया कि मृत नेपाली नागरिक की पहचान राजकुमार गालन के रूप में हुई है जो नेपाल के कालीकर का रहने वाला था।

मामले की जानकारी देते हुए पश्चिमी पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस को तिलक विहार में सीआरपीएफ कैंप के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत तिलक नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

शव पर मिले गहरे कट के निशान

पुलिस ने कहा कि शव की जांच पर गले पर गहरा कट का निशान मिला है। अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीमों के मौके पर बुलाया गया है और सबूत इकट्ठे किए गए हैं।

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

पुलिस के अनुसार, राजकुमार काम की तलाश में विकासपुरी में रहने वाले अपने दोस्तों से मिलने आया था। वहीं, घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और आरोपी का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते बंद रहेंगी दिल्ली की कई सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।