विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली समेत देश भर के 17 AIIMS में होगी नर्सिंग स्टाफ की बंपर भर्ती, जानें कब होगी परीक्षा और कैसे करें आवेदन

Published: Mon, 28 Jul 2025 09:05 PM (IST)

एम्स ने 3500 नर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन परीक्षा से 17 एम्स सहित 26 अस्पतालों में ...और पढ़ें

एम्स ने शुरू की 3500 नर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया।
एम्स ने शुरू की 3500 नर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया।

HighLights

  1. एम्स में 3500 नर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती
  2. 17 एम्स सहित 26 अस्पतालों में नियुक्ति
  3. महिलाओं के लिए 80% सीटें आरक्षित

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एम्स प्रशासन ने 3500 नर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन परीक्षा के जरिये देश के भर के 17 एम्स सहित 26 अस्पतालों में ये नर्सिंग कर्मचारी जल्द नियुक्त किए जाएंगे।

इससे दिल्ली के एम्स, लेडी हार्डिंग मेडिकल काॅलेज के अस्पताल व कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों की कमी दूर होगी।

एम्स इन कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए 14 सितंबर को प्रारंभिक नर्सिंग अधिकारी नियुक्ति सामान्य पात्रता परीक्षा (एनओआरसीईटी) आयोजित कारेगा।

इसका परिणाम घोषित होने के बाद 27 सितंबर को मुख्य परीक्षा होगी। एम्स के अनुसार नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके छात्र इन पदों पर नियुक्ति के लिए 11 अगस्त शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत दिल्ली सहित देश भर के 17 एम्स में 1994 नर्सिंग अधिकारी नियुक्ति किए जाएंगे। दिल्ली एम्स में 350 नर्सिंग अधिकारी नियुक्त होंगे।

इसके अलावा लेडी हार्डिंग मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में 173 और दिल्ली में ईएसआईसी के अस्पतालों में 832 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति होगी।

दिल्ली सहित से सभी एम्स में नियुक्ति के लिए निर्धारित नर्सिंग अधिकारियों के 80 प्रतिशत सीटें महिलाओं और 20 सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित रहेगी। नर्सिंग कर्मचारियों के संगठन महिलाओं के लिए 80 प्रतिशत सीटें आरक्षित किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- डॉक्टरों को MR से न मिलने का आदेश, आरएमएल अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और लैब कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।