विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली सरकार फाइव स्टार होटलों को करेगी सूचीबद्ध, सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर जगह की तलाश

Published: Sat, 27 Sep 2025 02:00 AM (IST)

दिल्ली सरकार राज्य स्तरीय आयोजनों के लिए शहर के फाइव स्टार होटलों को सूचीबद्ध करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने ...और पढ़ें

कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पांच सितारा होटलों को सूचीबद्ध करेगी सरकार।
कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पांच सितारा होटलों को सूचीबद्ध करेगी सरकार।

HighLights

  1. दिल्ली सरकार सूचीबद्ध करेगी फाइव स्टार होटल |
  2. राज्य स्तरीय समारोहों के लिए होगा उपयोग |
  3. पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार शहर के पांच सितारा होटलों को सूचीबद्ध करेगी ताकि वे राज्य स्तरीय समारोहों और मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल के कार्यक्रमों सहित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन स्थल के रूप में उपयोग कर सकें।

दिल्ली सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग ( जीएडी ) मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालयों की ओर से उच्च स्तरीय समारोहों के साथ-साथ राज्य स्तरीय समारोहों और कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

जीएडी के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पांंच सितारा होटलों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है और इसके लिए 16 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक पांच सितारा होटलों के आवेदनों के पैनल में शामिल करने से पहले आवश्यक योग्यता की जांच की जाएगी।

विभाग बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार कर सकता है। अधिकारियों ने कहा कि पांच सितारा होटलों के साथ यह समझौता सरकार के बड़े आयोजनों की योजना के लिए उपयोगी साबित होगा।

बता दें कि दिल्ली के 2025-26 के बजट में एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, एक वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन और शहर में पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अन्य पहलों की योजनाएं शामिल हैं।

सरकार ने एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वर्तमान में, आधिकारिक कार्यक्रम छत्रसाल और त्यागराज स्टेडियमों के साथ-साथ दिल्ली सचिवालय के सभागारों सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।