विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'न डरी हूं, न थकूंगी और न कभी हार मानूंगी', हमले के तीन दिन बाद एक सभा में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

Published: Fri, 22 Aug 2025 06:52 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली में आवास पर हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता गांधी नगर पहुंचीं। अशोक बाजार के 50 वर्ष पूरे ...और पढ़ें

सीएम रेखा बोंली- न डरी हूं, न कभी हार मानूंगी।
सीएम रेखा बोंली- न डरी हूं, न कभी हार मानूंगी।

HighLights

  1. सीएम रेखा गुप्ता ने विकास का वादा किया |
  2. गांधी नगर मार्केट को मिलेंगे 15 करोड़ |
  3. एनएचएआई पार्किंग नियमों में बदलाव करेगा |

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। आवास पर हुए हमले के तीसरे दिन शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता गांधी नगर के अशोक बाजार के 50 वर्ष पूरे होने पर जनता के बीच सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंची। बाजार में वस्त्रिका नाम से कपड़ा मेला लगा है।

सीएम स्वस्थ व अपने पुराने तेवर में नजर आई। अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा न डरुंगी, न थकूंगी और न ही कभी हार मानूंगी। विकसित दिल्ली की बात को फिर से दोहराया। गांधी नगर मार्केट को विश्व स्तर की पहचान दिलवाने की बात कही।

सीएम रेखा गुप्ता का जोर यमुनापार पर रहा। उन्होंने कहा कि गांधी नगर के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गांधी नगर मार्केट में पूरी दिल्ली के कारोबारी व्यापार करते हैं। गांधी नगर मार्केट पूर्वी दिल्ली की पहचान है। सीएम ने यह भी कहा भाजपा सरकार बनते ही डीटीसी बसों के रूट को व्यवस्थित किया गया है।

यमुनापार में बसों की कमी दूर होगी। यमुनापार में भरपूर बसें चलाई जाएंगी। मेपिंग के जरिये रूट तैयार किए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के लोग यमुना के सबसे करीब हैं। यमुना को सरकार अविरल बना रही है। विधायक अरविंदर सिंह लवली ने सीएम को मार्केट की समस्याओं से रूबरू करवाया।

आरोप लगाया कि आप सरकार ने मार्केट का विकास नहीं किया। गलियों से लेकर सड़कें टूटी हुई हैं। पार्किंग नहीं है। जिस वक्त विधायक बोल रहे थे उसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वह इस बात से नाराज लवली भाजपा में कैसे आ गए, वह कांग्रेसी हैं। पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई। बाद में वह पलट गए। माफी मांगते हुए कहा स्टेज पर न बुलाने से नाराज थे।

एनएचएआई ने नियम में किया बदलाव : हर्ष मल्होत्रा

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि गांधी नगर के व्यापारियों की समस्या की खातिर एनएचएआइ को अपने नियम में बदलाव करना पड़ रहा है। गांधी नगर में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर एलिवेटड रोड के नीचे एक हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जबकि हाइवे पर पार्किंग का प्रविधान नहीं होता है। मार्केट में पार्किंग नहीं होगी तो व्यापारी वाहन कहां खड़ा करेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि पार्किंग के पास ही शौचालय ब्लाक बनाएं जाएंगे। शौचालय व पार्किंग की एनएचएआइ संचालित करेगा।

पुलिस के हवाले रही सुरक्षा, लंच बाक्स तक खोलकर देखे गए

लोग यह देखने के लिए उत्सक थे कि हमले के बाद सीएम की सुरक्षा में क्या बदलाव किए गए हैं। सीएम की सुरक्षा की कमान अभी दिल्ली पुलिस ने ही संभाल रखी है। पहले से ज्यादा सुरक्षाकर्मी बढ़ा दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मार्केट में कार्यक्रम स्थल पर अर्धसैनिक बल सीएम के पहुंचने से पहले तैनात था।

थाना पुलिस का मीडियाकर्मियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं रहा। मीडियाकर्मियों के बैग की भी जांच की गई। वह कर्मियों ने करवाई भी। गांधी नगर थाने की क्रेक टीम के हेड कांस्टेबल अमन बैंसला ने लंच बाक्स तक खोलकर चेक किए। कहा कोई सीएम के कार्यक्रम में भी लंच बाक्स लाता होगा।

यह भी पढ़ें- DU के छात्रों को मिलेगा दिल्ली मेट्रो का पास? ABVP के सदस्यों से मिलकर क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।