विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: लोकेशन का पता कर 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिसे ने दबोचे दो झपटमार

Published: Fri, 05 Sep 2025 11:42 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पीछा कर दो झपटमारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ...और पढ़ें

लोकेशन का पता कर 30 किलोमीटर तक पीछा के बाद दबोचे गए दो झपटमार।
लोकेशन का पता कर 30 किलोमीटर तक पीछा के बाद दबोचे गए दो झपटमार।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया |
  2. 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तारी |
  3. आरोपियों से चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद |

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने छीने गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर एक बदमाश का पीछा करना शुरू किया। करीब ढ़ाई घंटे तक 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस के हत्थे एक नहीं दो बदमाश चढ़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित बदमाश इलाके में झपटमारी की दो वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों में तिलक नगर निवासी परमिंदर सिंह और निलोठी निवासी अमनदीप शामिल है। इनके कब्जे से पुलिस ने सात मोबाइल, नकदी, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। मामले की छानबीन जारी है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 27 अगस्त की शाम पुलिस को द्वारका सेक्टर 10 स्थित एक स्कूल के पास शिक्षिका से झपटमारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि दो बाइक सवार झपटमारों ने उनका मोबाइल छीन लिया है।

पुलिस घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी कि इसी बीच पुलिस को सेक्टर चार में एक महिला से पर्स झपटने की सूचना मिली। सेक्टर 10 चौकी इंजार्च सब इंस्पेक्टर रजत मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सादी वर्दी में तुरंत शिक्षिका की मोबाइल के लोकेशन के जरिए बदमाशों का पीछा करना शुरू किया।

व्यस्त सड़कों और भीड़-भाड़ वाली गलियों में 30 किलोमीटर तक पीछा किया। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम को गुमराह करने के लिए तिलक विहार के पास कुछ देर तक छिपने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने तलाश जारी रखी और दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाशों दो दिन में झपटमारी की कई वारदात अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परमिंदर सिंह तिलक नगर जबकि अमनदीप निहाल विहार थाने का घोषित बदमाश हैं और दोनों पर 30-30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमनदीप 18 अगस्त को जेल से रिहा हुआ था। उसके बाद दोनों लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 12 मामले सुलझाने का दावा किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।