Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nikki Murder Case: साहिल की करतूत से तबाह हुए तीन परिवार, काश...निक्की और निधि ने नहीं साधी होती चुप्पी

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 07:37 AM (IST)

    Delhi Nikki Murder Update निक्की यादव हत्याकांड मामले में बाप-बेटे वीरेंद्र गहलोत व साहिल गहलोत समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच ...और पढ़ें

    साहिल की करतूत, निक्की और निधि की चुप्पी से तबाह हुए तीन परिवार
    साहिल की करतूत, निक्की और निधि की चुप्पी से तबाह हुए तीन परिवार

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Nikki Yadav Murder Case निक्की यादव हत्याकांड मामले में बाप-बेटे वीरेंद्र गहलोत व साहिल गहलोत समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच अब इस मामले से संबंधित मौखिक, इलेक्ट्रानिक व साइंटिफिक सुबूत जुटाने में जुट गई है। जांच से साफ हो गया है कि साहिल के पूरे परिवार, रिश्तेदारों व दोस्तों को पता था कि उसने कुछ वर्षों तक निक्की यादव के साथ अलग-अलग जगहों पर लिव-इन में रहने के बाद 2020 में दोनों ने शादी भी कर ली है। लेकिन निक्की के परिवार में यह जानकारी केवल उसकी छोटी बहन निधि यादव को थी।

    बिंदापुर में दोनों बहनों के साथ रहने के कारण निधि को निक्की व साहिल के रिश्ते में खटास आने की भी लंबे समय से जानकारी थी लेकिन दोनों बहनों ने अपने स्वजन को कभी कुछ नहीं बताया। अगर समय पर निधि भी स्वजन को निक्की व साहिल के रिश्ते के बारे में सब कुछ बता दी होती तब तीन परिवार तबाह होने से बच सकता था।

    निधि को पहले से थी जानकारी

    दोनों बहनों की चुप्पी व साहिल की करतूत से तीन परिवार तबाह हो गए। क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि निधि को कई वर्ष पूर्व यह जानकारी मिल गई थी कि उसकी बड़ी बहन निक्की, साहिल गहलोत नाम के युवक से प्यार करती है।

    2020 अक्टूबर में दोनों ने की शादी

    अक्टूबर 2020 में दोनों के शादी कर ली है। ग्रेटर नोएडा व द्वारका में साथ-साथ रहने के बाद छह माह पूर्व जब दोनों ने बिंदापुर में किराए पर घर लिया तब निधि भी वहां आकर रहने लगी थी। रेंट एग्रीमेंट पर साहिल, निक्की व निधि तीनों के हस्ताक्षर मिले हैं। दो कमरे के फ्लैट में एक में निक्की व दूसरे में निधि रहती थी। साहिल वहां आता जाता था।

    खबरें और भी

    गिरफ्तार आरोपियों ने किया खुलासा

    गिरफ्तार आरोपितों के अलावा निक्की व साहिल के स्वजन से पूछताछ में यह बात सामने आई है। क्राइम ब्रांच को दिए बयान में निधि ने बताया कि वह पढाई करने दिल्ली आइ थी। उसने स्वजन को यह बात इसलिए नहीं बताई ताकि दोनों बहनों को वापस झज्जर बुला लिया जाता।

    ...तो बच जाती जान

    क्राइम ब्रांच का कहना है कि अगर निक्की के स्वजन को उसके प्यार व शादी का पता लग जाता, तब यह घटना नहीं घटती। साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत व उसके परिवार के अन्य सदस्यों को यह मंजूर नहीं था कि साहिल किसी अन्य बिरादरी में शादी करे। इसलिए वे साहिल व निक्की के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे।

    नहीं माने साहिल के परिजन

    वे लोग इस रिश्ते को लेकर अंजान बने रहे। साहिल द्वारा स्वजन को काफी मनाने के बावजूद जब वे नहीं माने तब कुछ माह से साहिल, निक्की से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। पुलिस का कहना है कि दिसंबर में वीरेंद्र गहलोत को किसी परिचित के जरिए झज्जर के मातोंडी गांव की रहने वाली दूसरी युवती के बारे में पता चला था।

    साहिल दूसरी लड़की से शादी के लिए हो गया राजी

    बिरादरी की युवती होने के कारण वह साहिल का उसकी शादी करने के लिए राजी हो गया। युवती बहुत गरीब परिवार से है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घर में केवल मां है जो बीमार रहती है, परिवार में कोई सदस्य नहीं है। ऐसे में वीरेंद्र गहलोत ने जानबूझ कर यह रिश्ता इसलिए तय लिया ताकि युवती से स्वजन साहिल के बारे में कुछ भी पता न कर पाए। वह बिना दहेज के शादी करने के लिए तैयार हो गया। तब युवती के गांव वालों के सहयोग से साहिल व तनु की शादी करा दी गई।

    पुलिस का कहना है कि तनु की शादी कराने वाले लोगों को भी साहिल के बारे में पता होता तब यह शादी नहीं हो सकती थी। वीरेंद्र गहलोत ने उन्हें धोखे में रखकर साजिशन बेटे की शादी कर ली।नौ फरवरी को सगाई करने के बाद साहिल जब देर रात घर से चचेरे भाई की वेरना कार लेकर एक बजे निक्की के पास पहुंचा तब रात में यह भनक स्वजन को नहीं मिली।

    10 फरवरी की सुबह साहिल को घर से गायब पाकर जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तब मोबाइल बंद आने पर नेक्सान कार से साहिल का चचेरा भाई आशीष गहलोत व मौसी का बेटा दिल्ली पुलिस में सिपाही नवीन गलोत, दोस्त अमर गहलोत व लोकेश उसे ढूंढने निकले। दूसरी कार से वीरेंद्र गहलोत दूसरी दिशा में ढूंढने निकला।

    सुबह करीब 11 बजे साहिल का मोबाइल आन होने पर उसने भाईयों व दोस्तों को बताया वह पश्चिम विहार में होटल रेडिसन के पास है तब वे लोग वहां आ गए और ढाबे तक साथ गए।

    पुलिस का कहना है कि निक्की हत्याकांड में जिन छह लोगों की अहम भूमिका पाई गई उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब किसी अन्य को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गवाह बनाने व सुबूत जुटाने के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के जिस मंदिर में साहिल व निक्की ने शादी की थी उसके पुजारी से रविवार को पूछताछ की गई।