Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निजामुद्दीन दरगाह हादसा: पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, दीवार गिरने से 6 की हुई थी मौत

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 10:55 AM (IST)

    Nizamuddin Dargah Wall Collapse दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में दरगाह शरीफ पट्टे शाह में एक दर्दनाक हादसा हुआ। 50 साल पुरानी दीवार और छत गिरने से छह ल ...और पढ़ें

    Nizamuddin Dargah Collapse: दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन में छत और दीवार गिरने के मामले में दर्ज किया केस।
    Nizamuddin Dargah Collapse: दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन में छत और दीवार गिरने के मामले में दर्ज किया केस।

    HighLights

    1. निजामुद्दीन इलाके में छत और दीवार गिरने की घटना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज।
    2. पुलिस, एनडीआरएफ और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली।(Nizamuddin Dargah Wall Collapse) दरगाह शरीफ पट्टे शाह निजामुद्दीन इलाके में छत और दीवार गिरने की घटना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 290, 125 और 106 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

     शुक्रवार की वजह से दरगाह में भीड़ ज्यादा थी। दरगाह शरीफ पत्ते वाली की 50 साल पुरानी दीवार व छत गिर गई। इसके मलबे में दबने से तीन महिला सहित छह की लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई।

    घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर, लोकनायक और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिणी पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि दोपहर 3:55 मिनट पर निजामुद्दीन थाना पुलिस को सूचना मिली कि हुमायूं के मकबरे के साथ दरगाह शरीफ पत्ते वाली के कमरे की दीवार व छत गिर गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने 12 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।