Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Noida: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में पकड़ा, दो साल से था फरार

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 02:52 PM (IST)

    नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस व एसटीएफ नोएडा इकाई ने संयुक्त प्रयास से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपि ...और पढ़ें

    सेक्टर-112 स्थित पुलिस के पास मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिस व एसटीएफ की टीम। सौ. मीडिया सेल
    सेक्टर-112 स्थित पुलिस के पास मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिस व एसटीएफ की टीम। सौ. मीडिया सेल

    HighLights

    1. गाजियाबाद के लोनी में डकैती को दिया था अंजाम
    2. दो वर्ष से चल रहा था फरार

    नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस व एसटीएफ नोएडा इकाई ने संयुक्त प्रयास से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

    आरोपितों की पहचान शामली के मुनव्वर उर्फ मन्ना उर्फ छोटा भाई के रूप में हुई है। कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है। आरोपित के खिलाफ गाजियाबाद, शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर में लूट, डकैती, हत्या सहित कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    आरोपित पिछले 14 वर्षों से आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा हैं। अबतक सैकड़ों वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दे चुका है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाजियाबाद में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

    एसटीएफ को बुधवार देर रात सूचना मिली थी 50 हजार का इनामी आरोपित सेक्टर-112 स्थित पुलिया के पास है। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी की। जांच के दौरान पुलिस से घेरा देख आरोपित ने पुलिस पर फायर कर दिया।

    पुलिस ने पुनः फायर करने का मौके दिए बगैर घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित एक शातिर लुटेरा है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर लूट डकैती व हत्या जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देता है।

    खबरें और भी

    पूछताछ व आपराधिक इतिहास को खंगालने पर पता चला है कि आरोपित के खिलाफ गाजियाबाद के लूट और डकैती के मुकदमे में 50 हजार का इनाम घोषित है। आरोपित ने वर्ष-2021 में गाजियाबाद के लोनी में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की थी।

    जिसमें आरोपित ने सात मोबाइल, नकदी, सोने-चांदी के ज्वेलरी, एक स्कार्पियो लूटी थी। घटना में अन्य सभी आरोपित गिरफ्तार हो गए थे। लेकिन पकड़ा गया आरोपित फरार चल रहा था। इसके बाद उसपर इनाम घोषित हुआ था।