Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Monsoon Update: लू और उमस से दिल्लीवालों को मिलने वाली है राहत, इस दिन राजधानी में दस्तक देगा मानसून

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 09:31 PM (IST)

    दिल्ली ( Delhi Weather) में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब लू और उमस से दिल्लीवासियों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार से म ...और पढ़ें

    Delhi Weather Update: 39 डिग्री तापमान पर हीट इंडेक्स 52, उमस से लोग परेशान। फाइल फोटो
    Delhi Weather Update: 39 डिग्री तापमान पर हीट इंडेक्स 52, उमस से लोग परेशान। फाइल फोटो

    HighLights

    1. शनिवार से तीन दिन तक दिल्ली में तेज वर्षा होने के आसार।
    2. पालम में 2.3 मिमी जबकि आयानगर में 1.8 मिमी वर्षा भी दर्ज।
    3. आज बादल बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लू के बाद अब उमस दिल्ली वासियों का जीना मुहाल कर रही है। कूलर- पंखे तक फेल हो रहे हैं। एसी से बाहर आते ही पसीना बहने लगता है। आलम यह है कि बुधवार को 39 डिग्री तापमान में भी हीट इंडेक्स 52 रिकॉर्ड किया गया। यानी उमस के चलते दिल्ली वासियों ने गर्मी भी 52 डिग्री वाली ही महसूस की।

    रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग (IMD Weather Update) का कहना है कि अभी गुरुवार और शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शनिवार से तीन दिन तक दिल्ली में तेज वर्षा होने के आसार हैं। बाकी सभी दिनों के लिए यलो जबकि रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान गिरकर 34 डिग्री तक आ जाएगा और मानसून की दस्तक भी हो जाएगी।

    हवा में नमी का स्तर 71 से 51 फीसदी

    इस बीच भीषण उमस के बीच बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 71 से 51 प्रतिशत था। पालम में 2.3 मिमी जबकि आयानगर में 1.8 मिमी वर्षा भी दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे रिकॉर्ड

    उधर बुधवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे यानी ''मध्यम'' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 136 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

    खबरें और भी