यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोहरे की मार का अब पड़ने लगा असर, IGI एयरपोर्ट पर सात उड़ानों का रूट डायवर्ट
IGI Airport राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोहरा घना छाया रहा। जिस कारण से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। इस दौरान कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी ...और पढ़ें

HighLights
- कोहरे की वजह से सात उड़ानों को किया डायवर्ट।
- बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे एयरपोर्ट पर शुन्य हो गई थी विजिबलिटी।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह अचानक मौसम खराब हो गया। इसका असर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सात उड़ानों को डायवर्ट किया गया।
इनमें से छह उड़ानों को जयपुर की ओर व एक उड़ान को लखनऊ की ओर डायवर्ट (IGI Airport Route Divert) किया गया। कोहरे की वजह से कुछ उड़ानों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
IGI एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम
मंगलवार देर रात से ही दिल्ली (Delhi News) में कोहरा छाने लगा था। बुधवार सुबह पांच बजे के करीब यह घना होने लगा और करीब साढ़े आठ बजे सड़कों पर कुछ मीटर दूर का ही दिखाई दे रहा था। कोहरे की वजह से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम हो गई।

फाइल फोटो
साढ़े आठ बजे के करीब तो एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी थी। इस वजह से उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया।अलग अलग कंपनी की इन उड़ानों में कोलकाता से दिल्ली, चेन्नई से दिल्ली, हैदराबाद से दिल्ली, पुणे से दिल्ली, बेंगलुरु से दिल्ली, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली की उड़ान शामिल हैं।
खबरें और भी
सात उड़ानों के रूट को बदला
आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) के अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।दृश्यता काफी कम हो गई है। इस कारण सात उड़ानों के रूट को बदला गया। इनमें से छह उड़ानों को जयपुर व एक को लखनऊ डायवर्ट किया गया।
कोहरे की वजह से न ही उड़ानों का प्रस्थान हुआ और न ही आगमन। कोहरे के छंटने के बाद उड़ानों का संचालन शुरू किया गया तो कई उड़ानों की टाइमिंग बदली गई। इस वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
कोहरे की वजह से उड़ान में देरी
लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। उन्हें काफी देर तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।इसको लेकर लोगों का एक्स पर गुस्सा फूटा।लोग एक्स पर विमान्न कंपनियों को इस बारे में शिकायत करने लगे।
एयरपोर्ट पर पहुंचे दिल्ली के विकास ने बताया कि नवंबर का करीब आधा महीना शुरू हो गया है। अभी तक ठंड नहीं शुरू हुई है। ऐसे में वह मानकर चल रहे थे कि ठंड दिसंबर की शुरुआत में ही दस्तक देगी, लेकिन बुधवार सुबह जब वह उठे तो घरों के सामने तक कोहरा था।
वह जल्दी एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि कोहरे की वजह से किसी भी उड़ान का संचालन एयरपोर्ट से नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में बचेगी बेघरों की जान! DUSIB दिल्ली के इन इलाकों में लगाएगा दर्जनों टेंट