Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Holidays October: नोट करें अक्टूबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद, स्टोरी पढ़कर बनाएं अपना प्लान

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 07:22 AM (GMT+05:30)

    Bank Holidays October दिवाली दशहरा समेत अक्टूबर महीने में आधा दर्जन त्योहार पड़ने वाले हैं। इसके चलते अक्टूबर महीने में 10 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। ऐस ...और पढ़ें

    Bank Holidays October: नोट करें अक्टूबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद, स्टोरी पढ़कर बनाएं वित्त कामकाज का प्लान
    Bank Holidays October: नोट करें अक्टूबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद, स्टोरी पढ़कर बनाएं वित्त कामकाज का प्लान

    नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम/सोनीपत, जागरण डिजिटल डेस्क। Bank Holidays October 2022: अगले सप्ताह 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी और इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा।

    स्कूल और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद

    कई त्योहारों के पड़ने के चलते अक्टूबर महीने में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके साथ सरकारी दफ्तरों, कॉलेजों और स्कूलों में भी अवकाश होगा। इसी कड़ी में 22 से 25 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 

    अक्टूबर महीने में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद

    सितंबर के पहले सप्ताह से लेकर पूरे अक्टूबर महीने में जमकर अवकाश होगा। इसके चलते पूरे अक्टूबर महीने में 10 दिन अवकाश होगा। कुलमिलाकर शनिवार और रविवार को मिलाकर अक्टूबर महीने में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 

    करवाचौथ के दिन भी रहेगा अवकाश

    अक्टूबर महीने में छुट्टी की वजह से 7 दिन स्कूल बंद रहेंगे और कुल मिलाकर 11 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, दिवाली, दशहरा और करवाचौथ समेत कई त्योहार हैं, जिन दिन स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश होगा।

    बैंकों का काम निपटाने के लिए अवकाश के हिसाब से बनाए प्लान

    अक्टूबर महीने में कुल 5 रविवार पड़ेंगे, जब बैंकों में पूरी तरह अवकाश होगा। इसके अलावा, अक्टूबर में अन्य 5 दिनों में भी बैंकों का अवकाश होगा। इन पांच दिनों में गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली समेत अन्य कई त्योहार शामिल हैं।

    खबरें और भी

     अक्टूबर में कब कब बैंक रहेंगे बंद

    • 2 अक्टूबर गांधी जयंती - अवकाश (दिन रविवार)  
    • 4 अक्टूबर दशहरा- अवकाश (दिन मंगलवार)
    • 8 अक्टूबर - बैंक अवकाश (दूसरा शनिवार)
    • 9 अक्टूबर- बैंक अवकाश (ईद-ए-मिलाद) दिन रविवार
    • 16 अक्टूबर  अवकाश (दिन रविवार)
    • 22 अक्टूबर- बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)
    • 23 अक्टूबर- बैंक अवकाश (दिन रविवार)
    • 24 अक्टूबर- दिवाली त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश (दिन सोमवार)
    • 25 अक्टूबर दिवाली त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश (दिन मंगलवार)
    • 30 अक्टूबर- बैंक अवकाश (दिन रविवार)

    22-25 अक्टूबर तक लगातार बैंक रहेंगे बंद

    22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लगातार 3 दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा।  दरअसल, 22 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन रविवार है  और अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को दिवाली की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। 

    Monsoon 2022: दिल्ली समेत देशभर में चंद दिनों का मेहमान है मानसून, ठंड को लेकर आया IMD का ताजा अनुमान

    Delhi Ki Ramlila: मुगल शासक रंगीला से हुआ था सीताराम का सौदा, कर्ज की शर्त पर दिल्ली में शुरू हुई थी रामलीला

    Navratri 2022 Date & Day: कब से शुरू होगा नवरात्रि पर्व, जानिये पूजा विधि और सभी तिथियों के बारे में