Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के संगम विहार में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति की मौत; बच्ची समेत दो घायल

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 08:44 PM (GMT+05:30)

    राजधानी दिल्ली के संगम विहार में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दीप सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा बच्ची समेत एक अन्य व्यक्ति को चोट ...और पढ़ें

    दिल्ली के संगम विहार में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति की मौत; किशोरी समेत दो घायल
    दिल्ली के संगम विहार में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति की मौत; किशोरी समेत दो घायल

    HighLights

    1. गुब्बारा भरने वाले सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट।
    2. गैस बनाते समय फटा था सिलेंडर, गुब्बारे बेचने वाले की गई जान।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के संगम विहार में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दीप सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा बच्ची समेत एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल शख्स जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में भर्ती है, जबकि नाबालिग लड़की का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है।

    गैस भरने वाले सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम को लगभग चार बजे संगम विहार इलाके में गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। जिसमें गुब्बारा बेचने वाले की मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर के दीप सिंह(50) के रूप में हुई, जो संगव विहार इलाके में ही रहता था।

    गैस तैयार करते वक्त फटा सिलेंडर

    पुलिस ने बताया कि शाम को दीप सिंह गैस सिलेंडर में कैल्शियम कार्बाइड और पानी रखकर गैस तैयार कर रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर फट गया और दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पास में काम कर रहे एक मजदूर हनीफ अंसारी(35) और 6 साल की बच्ची को मामूली चोटें आईं।

    ये भी पढ़ें- iPhone की जगह निकला बर्तन धोने वाला साबुन, उपभोक्ता आयोग ने अमेजन और विक्रेता कंपनी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

    खबरें और भी