विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Zoo ने बनाया नया कीर्तिमान, शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद पिछले 5 साल में एक करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Thu, 07 Dec 2023 07:23 PM (IST)

दिल्ली चिड़ियाघर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में एक करोड़ से ...और पढ़ें

दिल्ली चिड़ियाघर में बीते 5 साल में एक करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे। (फाइल फोटो)
दिल्ली चिड़ियाघर में बीते 5 साल में एक करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे। (फाइल फोटो)

एजेंसी, नयी दिल्ली। दिल्ली चिड़ियाघर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में एक करोड़ से अधिक लोगों ने यहां का दौरा किया है। चिड़ियाघर को 2020-21 से कोविड के कारण पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

चिड़ियाघर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि 2022-2023 में 20.46 लाख लोगों ने चिड़ियाघर का दौरा किया। इस दौरान 15.34 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, 2017-18 में 27 लाख से अधिक लोगों ने चिड़ियाघर का दौरा किया। 2018-19 में 27.12 लाख, 2019-20 में 21.47 लाख और 2021-22 में 5.66 लाख लोग घूमने आए। 2021-22 में प्रवेश शुल्क में सभी श्रेणियों के किराए में 100 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

ये भी पढ़ें- Delhi Murder: बुराड़ी में लूटपाट के बाद बदमाशों ने शख्स को तीन बार घोंपा चाकू, अस्पताल में तोड़ा दम

टिकट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

इससे पहले, वयस्कों के लिए टिकट की कीमत 40 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20 रुपये, 3-5 फीट से कम ऊंचाई वाले बच्चों के लिए 20 रुपये और 3 फीट से कम ऊंचाई वाले बच्चों के लिए मुफ्त थी। अब वयस्कों, वरिष्ठ नागरिकों और 5-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टिकट 40 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यह मुफ्त है।

इसमें कहा गया है कि विदेशी नागरिकों के लिए टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 400 रुपये, बच्चों (5-12 वर्ष) के लिए 200 रुपये है। पहले वयस्कों के लिए 200 रुपये और बच्चों (5-12 वर्ष) के लिए 100 रुपये थी।

ये भी पढ़ें- Delhi News: बच्ची के माता-पिता और अपहरणकर्ता के बीच हुई सुलह, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- रद्द नहीं होगी FIR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।