यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parliament Security Breach: अदालत ने महेश कुमावत की पुलिस कस्टडी 5 जनवरी तक बढ़ाई, चल रही मामले की जांच
संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले में गिरफ्तार आरोपी महेश कुमावत की पुलिस कस्टडी अगले 13 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने प ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले में गिरफ्तार आरोपी महेश कुमावत की पुलिस कस्टडी अगले 13 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।
सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर शनिवार सुबह आरोपी महेश को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। यहां पुलिस ने कोर्ट में बताया कि उससे अभी काफी पूछताछ की जानी है ऐसे में उसकी पुलिस रिमांड बढ़ाई जाए।
इसके बाद अदालत ने अगले 13 दिनों के लिए उसकी पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। इस तरह अदालत ने इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तरह महेश की भी पुलिस कस्टडी 5 जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ा दी है।
#WATCH | Mahesh Kumawat (in brown hoodie), the arrested accused in the Parliament security breach case, brought to Delhi's Patiala House Court at the end of his 7-day police custody pic.twitter.com/rNbr8wsJsp
— ANI (@ANI) December 23, 2023

