Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले नीलम-अमोल के बारे में दिल्ली पुलिस ने जारी किया अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 07:48 PM (IST)

    Parliament Security Breach संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला नीलम है बाकी अमोल मनोरंजन ...और पढ़ें

    हिरासत में ली गई नीलम और अमोल।
    हिरासत में ली गई नीलम और अमोल।

    एएनआई, नई दिल्ली। Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला नीलम है, बाकी अमोल, मनोरंजन और सागर है। पुलिस ने बताया कि नीलम और अमोल संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। मनोरंजन और सागर लोकसभा सदन में घुस गए थे, जिनमें से एक ने पीले रंग का गैस कनस्तर का उपयोग किया था और सदन को धुआं-धुआं कर दिया था।

    पुलिस सभी को उठाकर संसद मार्ग थाना ले आई है। नीलम और अमोल संसद के बाहर पीला धुआं छोड़ने वाले गैस कनस्तर के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं बाकी दोनों लोग सदन में घुस गए थे। दोनों को सांसदों ने पकड़ लिया था और सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया था। पुलिस पता लगा रही है कि क्या दोनों घटनाएं एक साथ जुड़ी हुई हैं।

    परिवहन भवन के पास से हिरासत में लिए दोनों

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि नीलम और अमोल को परिवहन भवन (Transport Bhawan) के सामने से हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके पास मोबाइल फोन या कोई अन्य पहचान पत्र नहीं था। उन्होंने बताया कि दोनों ने किसी भी संगठन से कोई संबंध होने से इनकार किया है।

    हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।

    कुछ ऐसा था माहौल

    संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स अचानक सदन में कूद गए। इस दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान दोनों शख्स कूदते-फांदते स्पीकर की ओर बढ़ रहे थे। फिर सदन के बीच में से पहुंचकर एक शख्स ने जूते मं कुछ चीज निकालकर संसद को धुआं-धुआं कर दिया। यह धुआं पीले रंग का था। इस दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सदन में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: 6 डिग्री और NET क्वालिफाई... अच्छी-खासी पढ़ी लिखी है नीलम, संसद की सुरक्षा में लगाई सेंध

    अब तक छह लोग गिरफ्तार

    संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अमोल, नीलम, मनोरंजन, सागर हैं, जिन्हें संसद भवन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों के यहां घर पर चारों आरोपी ठहरे थे। मामले में सातवें आरोपी की तलाश जारी है, जो ललित झा है।

    पुलिस ने बताया कि सभी लोगों की महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आपस में जान-पहचान हुई थी। सभी लोग फेसबुक पर आपस में जुड़े थे। दिल्ली पुलिस गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी को ले गई है। इन्हीं के पास चारों लोग दो दिन तक ठहरे थे।