यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: नौरोजी नगर में दो DTC बसों की टक्कर में दो यात्री घायल, एक-दूसरे से आगे निकलने के कारण हुआ हादसा
नौरोजी नगर ( Nauroji Nagar Accident News) में आज सुबह दो डीटीसी बसों में टक्कर हो गई। जिस कारण से इस हादसे में एक यात्री घायल हो गया है। दरअसल ये दुर् ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। नौराजी नगर बस स्टैंड पर सवारियों को चढ़ाने के लिए खड़ी डीटीसी बस में पीछे से आइ दूसरी डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायलों की पहचान सागरपुर निवासी मुकेश कुमार व शमशुला के रूप में हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Delhi | One injured in the collision of 2 DTC buses at Naoroji Nagar this morning. A bus was trying to overtake the other bus. More details awaited: Delhi Police pic.twitter.com/2n0ZlmvV9l
— ANI (@ANI) May 28, 2024