यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रेन में यात्रा करने वालों को खुशखबरी, अब मिलेगा आरामदायक कंबल, तकिया और चादर; रेलवे ने शुरू किया परीक्षण
Blanket pillow and bedsheet available in train रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए नए-नए आइडिया लाता रहता है। कभी पर्व त्योहरों में भारी भीड़ को देख ...और पढ़ें

HighLights
- ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा आरामदायक बेड रोल।
- 17 अगस्त से बिलासपुर राजधानी में होगी इसकी शुरूआत।
संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। (Train News) ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक कंबल, तकिया व चादर मिलेगा। रेलवे ने परीक्षण के तौर पर नए प्रकार के लिनन की शुरुआत रांची राजधानी में की है। बिलासपुर राजधानी के यात्रियों को भी जल्द यह उपलब्ध होगा। यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के बाद इसे अन्य ट्रेनों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
रेलवे ने प्रीमियम अल्ट्रा सॉफ्ट बेड रोल तैयार कराया तैयार
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने पहली बार प्रीमियम अल्ट्रा सॉफ्ट बेड रोल तैयार कराया है। भारतीय मानक ब्यूरो और अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों के परामर्श के बाद इसे यात्रियों यात्रियों को देने का निर्णय लिया गया है।
रांची राजधानी के यात्रियों को मिली सुविधा
कंबल, चादर, तकिया की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ ही इसे साफ करने में पानी भी कम लगेगा। तकिया अधिक आरामदायक होने से यात्रियों को बेहतर अनुभव होगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रांची राजधानी के यात्रियों को यह दिया गया है।
17 अगस्त से बिलासपुर राजधानी में भी इसकी सुविधा शुरू की जाएगी। बेड रोल की गुणवत्ता को लेकर यात्री अक्सर शिकायत करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि नए बेड रोल से यात्रियों की शिकायत में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें: Festival Trains: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे ने दी राहत, दिल्ली से UP-Bihar के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें