Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: 'हरियाणा के लोग भी फ्री सुविधा...', मुफ्त की योजनाओं को लेकर दिल्ली-हरियाणा के CM में छिड़ी जुबानी जंग

    By V K ShuklaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 01:42 PM (IST)

    Delhi CM vs Haryana CM फ्री की सुविधाओं पर दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्री रविवार सुबह आमने-सामने आ गए। फ्री की सुविधाओं वाले बयान पर मुख्यमंत्री अरव ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर जवाबी हमला किया। फाइल फोटो
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर जवाबी हमला किया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हम दिल्ली में फ्री और विश्वस्तरीय शिक्षा देते हैं- CM केजरीवाल
    2. फ़्री और 24 घंटे बिजली देते हैं- CM अरविंद केजरीवाल

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi CM vs Haryana CM: फ्री की सुविधाओं पर दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्री रविवार सुबह आमने-सामने आ गए। फ्री की सुविधाओं वाले बयान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को संबोधित किया है। 

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हम दिल्ली में फ्री और विश्वस्तरीय शिक्षा देते हैं, फ्री और विश्वस्तरीय इलाज देते हैं। फ़्री और 24 घंटे बिजली देते हैं, पानी देते हैं। पंजाब में भी हमने ये सब काम शुरू कर दिए हैं। जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। जल्द ही हरियाणा के लोगों को भी इसका फ़ायदा मिलेगा।''

    कहां से शुरू हुआ विवाद?

    दरअसल, इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बयान में कहा, ''बहुत सी ऐसी पार्टियां हैं, जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो। मगर मुफ्त की आदत लगाने की बजाय हमारी सरकार की प्राथमिकता काम करने वाले व्यक्ति की आवश्यताओं को पूरा करके उसके हुनर को निखार कर उसका विकास करना है।''

    राजनीतिक जानकारों की मानें तो दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी सत्ता चाहती है। हालांकि, आप का अभी हरियाणा में जनाधार नहीं है और न ही मजबूत संगठन रहा है। मगर अब आप हरियाणा में संगठन को मजबूत कर रही है और गांव गांव मेें अपने कार्यकर्ता तैयार कर रही है।

    खबरें और भी

    आप के हरियाणा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता की मानें ताे आप के लिए हरियाणा एक बेहतर राज्य है। उनके अनुसार, हरियाणा में आप का अब मजबूत संगठन बन चुका है। पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर बड़े स्तर पर लाेग आप से जुड़ रहे हैं। जनता कांग्रेस और भाजपा से ऊब चुकी है और अब जनता ने आम आदमी पार्टी को जिताने का मन बना लिया है, इससे कांग्रेस और भाजपा के खेमे में बेचैनी है।

    रिपोर्ट इनपुट- वीके शुक्ला