Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, छह स्कूलों के भवनों का निर्माण पूरा कराने की मांग

    By Ritika MishraEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 03:35 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली के छह सरकारी स्कूलों के भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि दि ...और पढ़ें

    दिल्ली के सरकारी स्कूल के भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर याचिका दायर।
    दिल्ली के सरकारी स्कूल के भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर याचिका दायर।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में छह सरकारी स्कूलों के भवनों के निर्माण को पूरा कराने की मांग को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका की गई है।

    वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने याचिका में पीडब्ल्यूडी विभाग को स्कूल भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए करीब 1667 लाख रुपए का भुगतान करने और छात्रों के उपयोग के लिए स्कूल को सौंपने का निर्देश देने की मांग की है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में छठ के चलते इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, केजरीवाल सरकार ने घोषित किया ड्राई डे

    याचिकाकर्ता के मुताबिक सरकार की ओर से पीडब्ल्यूडी को करीब 1667 लाख रुपये का भुगतान न करने के कारण हजारों विद्यार्थी 358 कक्षाओं वाले छह अतिरिक्त नवनिर्मित स्कूल भवनों का उपयोग करने से वंचित हो गए। इसमें मुकुंदपुर, बख्तावरपुर, लांसर रोड, रानी बाग, रोहिणी, एमएस पंजाब खोरे स्थित स्कूल शामिल है। मामले में सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली का फर्जी सर्जन: 9 मौतें, तीन बार लाइसेंस निरस्त पर किसी ने नहीं ली सुध; धड़ाधड़ होते रहे ऑपरेशन और जाती रही जान