Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पॉलिसी बाजार के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा, 50 से ज्यादा बुजुर्गों को बनाया था शिकार

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 04:49 PM (IST)

    पॉलिसी बाजार के नाम पर बुजुर्गों से ठगी करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 50 से अधिक बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया था। ...और पढ़ें

    पॉलिसी बाजार का नकली एजेंट बनकर पालिसी नवीकरण के नाम पर करता था ठगी। फाइल फोटो
    पॉलिसी बाजार का नकली एजेंट बनकर पालिसी नवीकरण के नाम पर करता था ठगी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पॉलिसी बाजार का नकली एजेंट बनकर पालिसी नवीकरण के नाम पर करता था ठगी।
    2. उत्तरी-पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।
    3. एक वर्ष में 50 से अधिक बुजुर्गों से ठगी कर चुका है आरोपित।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पॉलिसी बाजार का नकली एजेंट बनकर कर पालिसी के नाम पर 50 से अधिक बुजुर्गों के साथ ठगी कर चुके एक आरोपित को उत्तरी-पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस (Delhi Police) ने नांगलोई से पकड़ा है। एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

    आरोपित पुलिस ने बचने के बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अब फरार इसके अन्य साथी का पता लगा रही है। आरोपित की पहचान प्रियेश गिरी के रूप में हुई है।

    पॉलिसी का 95 बजार रुपये कथित खाते में किया ट्रांसफर 

    उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरमैथ कैंथ ने साइबर पुलिस को बताया कि पॉलिसी बाजार का एक नकली एजेंट प्रियेश उनके स्वास्थ्य बीमा के नवीनीकरण के लिए उनके घर आया था।

    उसने पॉलिसी की राशि 95 बजार रुपये कथित खाते में ट्रांसफर कर दी। जिसके बाद आरोपित ने उनके वाट्सएप पर आदित्य बिड़ला की स्वास्थ्य बीमा पालिसी भेज दी। उसने पालिसी का सत्यापन करवाया और पाया कि दी गई पॉलिसी जाली है।

    पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

    पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपित को पकड़ने के लिए साइबर इंस्पेक्टर दिनेश दहिया के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने आरोपित की जानकारी हासिल कर घर पर छापा मारा, लेकिन आरोपित अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिला।

    खबरें और भी

    नकली पॉलिसी एजेंट बनकर बुजुर्गों के साथ ठगी करने वाला प्रियेश गिरी गिरफ्तार। सौ दिल्ली पुलिस

    इसके अलावा आरोपित के डिजिटल फुटप्रिंट्स उठाए गए, डोमेन की जांच की गई और मैनुअल और तकनीकी निगरानी से आरोपित प्रियेश को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपने सहयोगी के साथ इस मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की।

    पुलिस को बताया कि उसने एक वर्ष में 50 से अधिक बुजुर्गों को निशाना बना चुका है। अब पुलिस फरार इसके अन्य साथी का भी पता लगा रही है। आरोपित को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    बुजुर्ग का गला घोंटकर फोन समेत नकदी लूटने वाला गिरफ्तार

    थाना अशोक विहार की टीम ने बुजुर्ग का गला घोंटकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपित की पहचान आकाश उर्फ छिद्दी के रूप में हुई है।

    इससे पहले पुलिस ने आरोपित के एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को शिकायतकर्ता बुजुर्ग राजेंद्र कुमार गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह एच-ब्लॉक पार्क, अशोक विहार।

    फेज-I में शाम की सैर पर थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उनका गला घोंट दिया और उनके दो मोबाइल फोन, पर्स में रखे 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और क्रेडिट कार्ड लूट लिए। इसके बाद वे मौके से भाग गए। 

    यह भी पढ़ें: Sushil Kumar bail: रेसलर सुशील कुमार को मिली नियमित जमानत, सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में काट रहे थे सजा