Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुना की जहरीली पानी पर सियासत भयंकर, दिल्ली और हरियाणा आमने-सामने; EC से मिलेंगे AAP के दो CM

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 03:44 PM (IST)

    दिल्ली में जहरीली पानी का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम आतिशी ने इस संबंध में ECI को पत्र लिखा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और आतिशी चुनाव आय ...और पढ़ें

    Delhi Chunav 2025: केजरीवाल के आरोप पर हरियाणा सरकार का पलटवार।
    Delhi Chunav 2025: केजरीवाल के आरोप पर हरियाणा सरकार का पलटवार।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly elections 2025) के बीच अब दिल्ली की राजनीति यमुना की जहरीली पानी पर जमकर हो रही है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तरफ से यमुना की पानी में जहर मिलाने के लगाए गए गंभीर आरोप के बाद हरियाणा सरकार हमलावर है।

    दिल्ली जल बोर्ड ने भी AAP के आरोपों का खंडन किया है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

    वहीं पर आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग से मिलने की बात कह रही है। इसको लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने चुनाव अधिकारी को पत्र भी लिखा है। इस संबंध में वह खुद और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनाव अधिकारी से मिलने वाले हैं। 

    दिल्ली की सीएम आतिशी (Atishi) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि हरियाणा (Haryana News) से दिल्ली में प्रवेश के समय यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य (Ammonia level in Yamuna water) से 6 गुना अधिक बना हुआ है। ऐसे स्तर मानव शरीर के लिए बेहद विषैले होते हैं।

    इस पानी को ट्रीट करके दिल्ली के लोगों को सप्लाई नहीं किया जा सकता। अन्यथा उनकी जान खतरे में पड़ जायेगी। इस जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोकने के लिए एक बार फिर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। इसके लिए तत्काल अपॉइंटमेंट भी मांगा है।

    खबरें और भी

    इससे पहले सोमवार (27 जनवरी) को आतिशी ने कहा था कि आज जब दिल्लीवालों को जहरीला पानी (poisonous water in yamuna) देने के BJP की हरियाणा सरकार के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ, तो अपनी साज़िश छिपाने के लिए भाजपा ने LG से अफ़सरों पर दबाव डालकर झूठी चिट्ठी लिखवाई। लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती, और भाजपा की साजिश बेनकाब हो गई।

    दिल्ली जल बोर्ड की CEO द्वारा जारी चिट्ठी में स्पष्ट लिखा गया है कि दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट केवल 1 PPM तक अमोनिया को ट्रीट कर सकते हैं, जबकि हरियाणा सरकार ने आज यमुना में इससे 7 गुणा ज़्यादा जहरीला पानी छोड़ा है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोगों की जान से खिलवाड़ करना बंद करो!

    दिल्ली जल बोर्ड ने कहा?

    पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री का यह बयान कि हरियाणा सरकार ने "पानी में जहर" छोड़ दिया है, झूठा, भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। इस तरह के चिंताजनक बयान भय फैलाने के समान हैं। यमुना नदी में पानी उसी गुणवत्ता का है जैसा वार्षिक सर्दियों के मौसम में होता है और दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि शहर में पीने के पानी की गुणवत्ता के लिए चिंता का कोई कारण नहीं है। सीईओ डीजेबी ने एक विस्तृत रिपोर्ट में इसे माननीय उपराज्यपाल के ध्यान में लाने के अनुरोध के साथ मुख्य सचिव को अवगत कराया है।

    हरियाणा के CM नायब सैनी बोले?

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर साबित किया कि घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में उनका कोई सानी नहीं है।उन्होंने हरियाणा पर जो बेबुनियाद, शर्मनाक, मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर हम ना केवल चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे, बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मामला भी दर्ज करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना को एक पवित्र नदी मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। हरियाणा के लोग भला नदी के पानी में जहर क्यूं मिलाएंगे? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगने आऊंगा। वे इस वादे को पूरा नहीं कर सके और अब झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसा बयान आज अरविंद केजरीवाल ने दिया है, उससे तो लगता है कि चुनावों में संभावित हार को देखते हुए वे अपना मानसिक संतुलन ही खो चुके हैं क्योंकि मानसिक रूप से संतुलित व्यक्ति ऐसा बयान नहीं दे सकता।

    केजरीवाल ने लगाए थे ये आरोप

    दरअसल, दिल्ली (Delhi News) के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा था कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। दिल्ली जल बोर्ड की सतर्कता ने कथित जहरीले पानी को पीने के पानी में मिलाने से रोक दिया। अगर यह पानी पीने के पानी में मिलाने के लिए दिल्ली में प्रवेश करता, तो दिल्ली में कई लोग मर जाते। इससे बड़े पैमाने पर नरसंहार होता। केजरीवाल के इस बयान के बाद से अब जमकर विवाद देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में AAP के लिए प्रचार करेगी सपा, केजरीवाल और अखिलेश यादव 30 तारीख को इस सीट पर करेंगे रोड शो