विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हवा की कम रफ्तार बनी मुसीबत, दिल्ली में जारी रहेगा प्रदूषण का कहर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 06 Nov 2016 08:54 PM (IST)

प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण मौसम है। मौसम के पैटर्न की वजह से दिल्ली में हवा नहीं चल रही है। दिल्ली में 25 किमी से ज्यादा की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना कम है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदूषण की चपेट में हैं। फिलहाल दिल्ली में छाए स्मॉग से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक स्मॉग दिल्ली को अगले एक सप्ताह परेशान कर सकता है। दिल्ली में तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना कम है।

स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण मौसम है। मौसम के पैटर्न की वजह से दिल्ली में हवा नहीं चल रही है। आमतौर पर 25 किमी से ज्यादा की रफ्तार से हवा चलने पर प्रदूषित कण हवा के साथ बहने लगते हैं। फिलहाल दिल्ली में 25 किमी से ज्यादा की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना कम है। जिसके कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।

दिल्ली में खतरनाक स्मॉग से निपटने के लिए होगी कृत्रिम बारिश!

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में फसलों के अवशेषों को जलाने से दिल्ली की तरफ इस हफ्ते भी प्रदूषित हवाएं दस्तक देंगी। यह स्थिति बेहद खतरनाक होगी। दिल्ली की हवा में स्मॉग का स्तर अधिक है जिससे विजिबिलिटी पर भी काफी ज्यादा असर पड़ रहा है।

बारिश है सहारा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बढ़े प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ बारिश ही एक मात्र सहारा है। बारिश के होने से प्रदूषित कण पानी के साथ घुल जाते हैं, जिनसे हवा में प्रदूषित कण पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। फिलहाल 10 से 15 दिनों तक दिल्ली में बारिश के होने की उम्मीद नहीं है।

बीते साल का हाल

बीते साल दीपावली के दिन प्रदूषित कण और गैसों की मिक्सिंग हाइट 590 मीटर के करीब थी। लेकिन यह मिक्सिंग इस दिवाली के दौरान दिन के वक्त 492 मीटर और रात के वक्त 152 मीटर तक जा पहुंची थी। पृथ्वी की स्तह से कई मीटर ऊपर मिक्सिंग हाइट पर पल्यूशन के फैक्टर्स डिपेंड करते हैं। जितनी ज्यादा प्रदूषित कणों और प्रदूषित गैसों की मिक्सिंग हाइट होगी। इन्वाइरनमेंट से उतना ज्यादा ही स्मॉग की कंडिशन पर फर्क पड़ेगा। दिवाली के बाद से पिछले सात दिनों में दिल्ली की आबोहवा खतरनाक कैटेगरी से ऊपर दर्ज हुई है। यह पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि लगातार चार दिनों से स्मॉग की कंडिशन जो हवा में दर्ज हो रही है। ऐसा 90 के दशक में हुआ था।

दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण पर जागी सरकार

फिलहाल राहत के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक दिल्ली में अगने कुछ दिनों तक प्रदूषण की स्थिती खतरनाक बनी रहेगी। हवा में स्मॉग दर्ज हो रहा है। दिल्ली में मौजूदा स्थिति के अनुसार एयर लॉक हो गई है। जिसके कारण धूप का असर देखने को नहीं मिल रहा है। हवा की रफ्तार बेहद कम है जिसकी वजह से प्रदूषित कण हवा में लॉक हो गए हैं।