विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Puja 2022: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, यमुना किनारे पूजा होने को लेकर अभी संशय

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Updated: Fri, 14 Oct 2022 06:18 PM (IST)

Chhath Puja 2022 अस्थायी छठ घाट चिन्हित कर उन्हें बनाने के साथ ही पूजा के लिए पानी लाइट व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है। पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की गई है उसमें व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई है।

Chhath Puja 2022: एसडीएम करावल नगर संजय सोंधी ने बताया कि अस्थायी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे।
Chhath Puja 2022: एसडीएम करावल नगर संजय सोंधी ने बताया कि अस्थायी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Chhath Puja 2022: यमुनापार में छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। पूजा को लेकर प्रशासन छठ समितियों, पुलिस, निगम व जल बोर्ड के साथ बैठक कर रहा है। साथ ही अस्थायी छठ घाटों को बनाने के लिए जगह चिन्हित कर रहा है। यमुना किनारे छठ पूजा होने को लेकर संशय बना हुआ है, कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से यमुना में पूजा नहीं हो रही है।

छठ पूजा के लिए पानी, लाइट व अन्य व्यवस्थाओं का होगा इंतजाम

खादर क्षेत्र में भी यमुना का पानी भरा हुआ है। जिस वजह से वहां पर अस्थायी तालाब बनाना संभव नहीं है।जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने बताया कि छठ का समय नजदीक है, प्रशासन बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। अस्थायी छठ घाट चिन्हित कर उन्हें बनाने के साथ ही पूजा के लिए पानी, लाइट व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है। पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की गई है, उसमें व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई है।

अस्थायी तालाब बनाए जाने को लेकर पानी सूखने के बाद होगा तय

इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि लोगों को पूजा करने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। एसडीएम प्रीत विहार राजेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष कुछ अस्थायी छठ घाट यमुना खादर में बनाए गए थे, लेकिन कुछ दिनों पहले यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। जिससे यमुना खादर में पानी भर गया, अभी भी वहां पर पानी भरा हुआ है। पानी सूखने के बाद भी तय किया जाएगा कि वहां पर अस्थायी तालाब बनाए जाए या नहीं।

सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर तैनात रहेंगे

एसडीएम करावल नगर संजय सोंधी ने बताया कि अस्थायी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। सिविल डिफेंस वालंटियर तैनात रहेंगे। एसडीएम मयूर विहार संदीप दत्ता ने कहा कि पूजा के समय अधिकारी खुद घाटों पर मौजूद रहेंगे, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि व्रतियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।