विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NRI महिला को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में बुलाया, खाना खिलाया और फिर... अमेरिका से लौटकर CEO पर लगाया गंभीर आरोप

Published: Sun, 14 Jan 2024 04:41 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:15 AM (IST)

Delhi Crime News राजधानी दिल्ली में फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला ...और पढ़ें

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म।
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म।

HighLights

  1. कंपनी के सीईओ पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप।
  2. सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में धारा-164 का बयान दर्ज कराने व जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित एक पांच तारा होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने करीब चार माह पहले घटना होने की बात बताई है। उन्होंने अपनी कंपनी के सीईओ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला ने संक्षिप्त में शिकायत दी है, जिसके आधार पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

होटल से मांगा जाएगा सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली जिला के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सोमवार को पहले शिकायतकर्ता महिला का पटियाला हाउस कोर्ट में धारा-164 के तहत पहले बयान दर्ज कराया जाएगा। होटल प्रबंधन से भी घटना वाले दिन का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया गया है।

मूलरूप से गुरुग्राम की है महिला

जांच पड़ताल के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला मूलरूप से गुरुग्राम की रहने वाली है लेकिन वह कई वर्षों से अमेरिका में रहकर वहां एक कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर नौकरी करती है।

शिकायत में महिला ने बताया है कि वह कंपनी की सेमिनार में भाग लेने दिल्ली आई थी। 14 सितंबर को चाणक्यपुरी स्थित एक पांच तारा होटल में सेमीनार में भाग लेने के बाद सीईओ ने उन्हें खाने के लिए अपने कमरे में बुलाया था।

फिर से लौटी दिल्ली तो की शिकायत

खाना में कोई नशीला पदार्थ मिला होने के कारण जब वह अचेत हो गई तब सीईओ ने उनके साथ दुष्कर्म किया। सीईओ उनके चाचा के परिचित हैं। चाचा की सिफारिश पर उसने महिला को नौकरी दिलाने में मदद की थी, जिससे घटना के दौरान उन्होंने पुलिस व स्वजन को आपबीती नहीं बताई। वह कुछ समय बाद वापस अमेरिका लौट गई थी। दोबारा दिल्ली लौटने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।