यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दीवार पर खालिस्तान समर्थन में लिखे नारे
पुलिस ने नारे मिटाकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नारे किसने लिखे। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई।निहाल विहार थाना के चंद्र विहार इलाके में एक दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात खालिस्तान समर्थक भड़काऊ नारे लिखे पाए गए।
नारे मिटाकर प्राथमिकी दर्ज
निहाल विहार थाना पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने नारे मिटाकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नारे किसने लिखे। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थक झंडा फहराने की बात भी कही गई है। वीडियो की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन नारे लिखने की बात पुलिस ने सही बताई है।
लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह निहाल विहार थाना पुलिस को जानकारी मिली की चंद्र विहार इलाके में सड़क किनारे दीवार पर खालिस्तान समर्थक भड़काऊ नारे लिखे गए हैं। पुलिस ने नारे मिटा दिए हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हरकत किसने की।
पहले भी पन्नू ने दी थी धमकी
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर भी देख रही है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन एसएफजे के हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के साथ एक पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान। धमकी में उसने कहा है कि उसकी प्रतिक्रिया संसद की नींव को हिला देगी।