विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में 15 जुलाई से बंद हो जाएंगे PUC केंद्र, पेट्रोल पंप मालिकों ने बताई क्या है वजह

Published: Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM (IST)

Petro Pump PUC Centers 15 जुलाई से दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर स्थित पीयूसी केंद्र बंद हो जाएंगे। इसका आह्वान ...और पढ़ें

दिल्ली के पेट्रोल पंप पर बंद हो जाएंगे पीयूसी केंद्र।
दिल्ली के पेट्रोल पंप पर बंद हो जाएंगे पीयूसी केंद्र।

HighLights

  1. पेट्रोल पंप के मालिकों ने हड़ताल का किया आह्वान।
  2. पीयूसी केंद्र चलाने में खर्चा आ रहा ज्यादा, इसलिए रहेंगे बंद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पेट्रोल पंप स्थित पीयूसी केंद्र 15 जुलाई से बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण प्रमाणपत्रों की दरों में हाल ही में प्रस्तावित वृद्धि नाकाफी है, इसलिए इस हड़ताल का निर्णय लिया गया।

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र शुल्क में वृद्धि की। यह वृद्धि 20 रुपये से 40 रुपये के बीच है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा अधिसूचित होते ही नई दरें प्रभावी हो जाएंगी।

कमाई कम, खर्चा ज्यादा

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने परिवहन विभाग और परिवहन मंत्री को आठ साल तक पत्र लिखने के बाद पहले इसकी अव्यवहारिकता के कारण 1 जुलाई से पीयूसी केंद्रों को बंद करने का आह्वान किया था। एसोसिएशन ने कहा कि पीयूसी दरों को आखिरी बार छह साल के अंतराल के बाद 2011 में संशोधित किया गया था और तब प्रतिशत वृद्धि 70 प्रतिशत से अधिक थी।

कर्मियों की तीन गुना बढ़ी सैलरी

13 साल बाद अब दिल्ली सरकार द्वारा दरों में वृद्धि मात्र 35 प्रतिशत है, जबकि पीयूसी केंद्र के संचालन में खर्च कई गुना बढ़ गए हैं। 2011 से 2024 तक कर्मियों के वेतन में भी तीन गुना वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें- IGI एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों को भी मिल सकेगी शराब, दिल्ली के इस सरकारी स्टोर को मिला दुकान खोलने का लाइसेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।