यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raghav-Parineeti Engagement: राघव-परिणीति की दिल्ली में हुई सगाई, CM केजरीवाल समेत कई नेता समारोह में शामिल
Raghav-Parineeti Engagement आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को दिल्ली में सगाई हो गई है। दिल्ली में कपूर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Raghav-Parineeti Engagement आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को दिल्ली में सगाई हो गई है। दिल्ली में कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई हुई। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं। सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे राघव और परिणीति के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे। इनके अलावा सगाई समारोह में कपिल सिब्बल, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजीव शुक्ला, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगम, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम शामिल हुए।

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्त्रां जाने तक परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। कुछ दिन पहले दोनों मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में साथ देखे गए थे।
.jpg)
बता दें कि राघव चड्डा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। राघव ने 2012 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और पार्टी में शामिल होते ही उन्हें पार्टी का खजांची यानी ट्रेजरार बना दिया गया। इसकी बड़ी वजह यह है कि राघव राजनीति में आने से पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। 2016 में वह कुछ समय के लिए मनीष सिसोदिया के एडवाइजर भी रहे।
खबरें और भी
.jpg)
2018 में उन्हें पार्टी ने दक्षिण दिल्ली का इंचार्ज बना दिया और 2019 में वह लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन रमेश बिधूड़ी से हार गए। फरवरी 2020 में वह दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर विधायक बने। 2021 में पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्य सभा सांसद के लिए नामित किया और वह राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बन गए।