Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राघव चड्ढा को 'जीजू-जीजू' बोले फैंस, IPL मैच में अचानक भटका दर्शकों का ध्यान; खूब वायरल हो रहा VIDEO

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 03:25 PM (IST)

    IPL Match के दौरान राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच हुए मैच में फैंस र ...और पढ़ें

    आईपीएल मैच के दौरान राघव चड्ढा का देखकर जीजू-जीजू बोले फैंस। फोटो - सोशल मीडिया
    आईपीएल मैच के दौरान राघव चड्ढा का देखकर जीजू-जीजू बोले फैंस। फोटो - सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 2023 में हुई थी राघव चड्ढा और परीणीति चोपड़ा की शादी।
    2. राघव चड्ढा और परीणीति चोपड़ा ने उदयपुर में शादी की थी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो आईपीएल मैच (IPL Match) के दौरान का है। इस वीडियो को राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा ने भी शेयर किया है।  

    'जीजू-जीजू' कहने लगे फैंस

    दरअसल, राघव चड्ढा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच हुए मैच का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच फैंस की उन पर नजर पड़ी तो वे जोर-जोर 'जीजू-जीजू' कहने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने इस दौरान राघव चड्ढा को अपने कैमरे में भी कैद किया।

    वहीं, स्टेडियम में फैंस का यह प्यार देखकर राघव चड्ढा का चेहरा खुशी से खिल उठा। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने सभी फैंस को हाय कहा।

    बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को अपने एक्स व इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। कई फैंस ने लिखा कि यह बहुत ही शानदार जोड़ी है। 

    यह भी पढ़ें- राघव की बाहों में Parineeti Chopra, शादी की पहली सालगिरह को कपल ने यूं किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें

    राघव चड्ढा और परीणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 2023 में उदयपुर में शादी की थी। दोनों की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था। दोनों का जीवन खुशी से चल रहा है और दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है।

    खबरें और भी