Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day: रेलकर्मी लेंगे तिरंगे के साथ सेल्फी, वेबसाइट पर करेंगे अपलोड

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 11:55 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों से आग्रह किया कि वे इस साल भी हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं क्यो ...और पढ़ें

    Independence Day: अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे रेलवेकर्मी। फाइल फोटो
    Independence Day: अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे रेलवेकर्मी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हर घर तिरंगा के लिए बनी वेबसाइट पर करेंगे सेल्फी अपलोड
    2. पौने दो लाख तिरंगे वाली सेल्फी अपलोड करने का लक्ष्य

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। रेलवेकर्मी भी इस अभियान में शामिल होंगे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रेलवेकर्मी अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। तिरंगे के साथ सेल्फी लेंगे और उसे हर घर तिरंगा के लिए बनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

    रेलवे बोर्ड से इस संबंध में पत्र मिलने के बाद दिल्ली मंडल के सभी विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके विभाग के कर्मचारी इस अभियान में शामिल रहें। इसके लिए कर्मचारियों को प्रेरित करने और उन्हें तिरंगा उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

    विभागों को सेल्फी अपलोड करने का मिला लक्ष्य

    स्वतंत्रता दिवस तक लगभग पौने दो लाख तिरंगे वाली सेल्फी अपलोड करने का भी लक्ष्य रखा गया है। सबसे अधिक ऑपरेटिंग, कमर्शियल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिक्योरिटी विभाग को 25-25 हजार सेल्फी अपलोड करने का लक्ष्य दिया गया है।

    अधिकारियों का कहना है कि संस्कृति मंत्रालय ने रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर कर्मचारियों को सेल्फी के लिए प्रेरित करने को कहा है। पिछले वर्ष लगभग 10 करोड़ लोगों ने सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड की थी। इस बार यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इसमें रेलकर्मियों का भी सहयोग रहेगा।

    खबरें और भी

    तिरंगा रोशनी में नहाए रहेंगे प्रमुख स्मारक

    देश अपनी आजादी का जश्न मना रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के प्रमुख स्मारकों पर तिरंगा रोशनी करने का फैसला किया है।

    इनमें विश्व धरोहर स्थल कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा व लालकिला के अलावा पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर आदि स्मारक शामिल हैं। इन स्मारकों पर 12 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन दिन के लिए तिरंगा रोशनी की जाएगी।