यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanwar Yatra 2024: शिव भक्तों के लिए रेलवे ने उठाए बड़े कदम, कई ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया; देखें पूरी डिटेल
Kanwar Yatra 2024 रेलवे ने भगवान शिव भक्तों के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया है। वह ...और पढ़ें

HighLights
- कांवड़ियों को लेकर रेलवे ने ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया।
- अलग-अलग रूट पर ट्रेनों में भीड़ का किया जा रहा आकलन।
- रेलवे द्वारा कई नियमित ट्रेनों में लगाए जा रहे हैं अतिरिक्त कोच।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Kanwar Yatra 2024 ट्रेनों में भीड़ और सावन माह में भोले शंकर के भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर कई ट्रेनों के अलग-अलग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।
देश के अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में लोग सावन में झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन करने जाते हैं। विभिन्न राज्यों से आने वाले लोग जसीडीह रेलवे स्टेशन से देवघर पहुंचते हैं।
ट्रेनों के ठहराव का समय यहां बढ़ा दिया
वहीं, इनकी सुविधा के लिए हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12305/12306), हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12273/12274), हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12303/12304), मधुपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस (12235/12236) और मधुपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस (22459/22460) को छोड़कर अन्य ट्रेनों के ठहराव का समय यहां बढ़ा दिया गया है।
रेलवे के अनुसार, 22 जुलाई से 19 अगस्त तक जसीडीह स्टेशन पर उक्त ट्रेनों को छोड़कर अन्य कम से कम पांच मिनट तक रुकेगी।
सियालदह-बनारस स्पेशल (03113/03114) 22 जुलाई से 19 अगस्त तक आरा व बक्सर में दो मिनट के लिए रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग रूट पर ट्रेनों में भीड़ का आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रा के लिए इन नियम और शर्तों का रखना होगा खास ध्यान, एडवांस रिजर्वेशन के लिए ये बातें भी जरूरी
वहीं, जरूरत के अनुसार विशेष ट्रेन चलाने के साथ ही कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। सावन में जिन स्टेशनों पर अधिक भीड़ होती है वहां ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Indian Railway ने दी गुड न्यूज, चार साल बाद फिर पटरी पर दौड़ेगी ये ट्रेन; जानिए फुल डिटेल