Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rain Update: दिल्ली में ठंडी हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम, गाजियाबाद-नोएडा में छाए बादल; उमस से मिली राहत

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 04:13 PM (GMT+05:30)

    Rain in Delhi राजधानी दिल्ली में रविवार को बूंदाबांदी होने से फिर मौसम सुहाना हो गया है। एनसीआर क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश होने के ...और पढ़ें

    दिल्ली में हल्की ठंडी हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम, गाजियाबाद-नोएडा में छाए बादल
    दिल्ली में हल्की ठंडी हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम, गाजियाबाद-नोएडा में छाए बादल

    HighLights

    1. दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम हुआ सुहावना।
    2. गाजियाबाद, नोएडा में भी छाए बादल, चल रही हल्की हवा।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में रविवार को बूंदाबांदी होने से फिर मौसम सुहाना हो गया है। एनसीआर क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हल्की हवा भी चल रही है। इसस लोगों को उमस से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने सुबह ही हल्की बारिश की संभावना जताई थी। वहीं, जबकि अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसतन तापमान से एक डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 15 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

    शनिवार को हुई थी तेज बारिश

    दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। दोपहर में मौसम ने करवट बदली और दिल्ली में 15.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान रिज एरिया में सबसे अधिक 25 मिलीमीटर, पीतमपुरा में 18.5 मिलीमीटर, आया नगर में 15.3, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 13.5 मिलीमीटर, मयूर विहार में 13 मिलीमीटर, पालम में 14 मिलीमीटर, लोधी रोड में 13.6 मिलीमीटर और नजफगढ़ में छह मिलीमीटर वर्षा हुई।

    दिल्ली में इस माह अब तक 67.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य (112.8 मिलीमीटर) से 40 प्रतिशत कम है। वर्षा होने के बावजूद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही बनी रहेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Weather: मॉनसून का असर! दिल्ली में पड़ेंगी बौछारें, वर्षा को लेकर अलर्ट जारी