विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: राजा भैया से तलाक के मुद्दे पर पत्नी भानवी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते को लेकर पहली बार दी प्रतिक्रिया

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 28 Aug 2023 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2023 04:59 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता राज भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह अपने पारिवारिक रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह (फाइल फोटो)।
रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. राजा भैया से तलाक मामले में उनकी पत्नी भानवी सिंह ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
  2. राजा भैया ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फराज भैया अपने पारिवारिक रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है। जिस पर सुनवाई भी चल रही है। हालांकि अब इस मामले में उनकी पत्नी भानवी सिंह ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

भानवी सिंह ने सोमवार को पहली बार रिश्ते को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने साकेत कोर्ट पहुंचकर पहली लिखित जबाव दायर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपने पति राजा भैया को तलाक नहीं देंगी। जवाब में राजा भैया द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का भी जिक्र है। बता दें कि तलाक का मामला राजा भैया की ओर से दायर किया गया था।

जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट ने उनकी पत्नी को 17 अक्टूबर तक की तारीख दी थी। बता दें कि यह मामला पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की कोर्ट में है।

भानवी सिंह ने पहले किया था ये दावा

इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मनाकर रखा है।

1995 में हुई थी शादी, दोनों की चार संतानें

राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी वर्ष 1995 में हुई थी। शादी के समय राजा भैया करीब 25 वर्ष के थे। दोनों की चार संतानें हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।