Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव को लेकर बार-बार क्यों उड़ाई जा रही थीं अफवाहें? जान लीजिए वजह

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 03:31 PM (IST)

    Raju Srivastava Health Update 10 अगस्त से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती देश के जाने माने स्टैडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की ...और पढ़ें

    Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव को लेकर बार-बार क्यों उड़ाई जा रही अफवाह? जान लीजिए वजह
    Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव को लेकर बार-बार क्यों उड़ाई जा रही अफवाह? जान लीजिए वजह

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Raju Srivastava Health Update: दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्वत (Famous Comedian Raju Srivastava) का 37 दिन बाद भी होश में नहीं आना अब फैन्स और परिवार को चिंतित कर रहा है। इस बीच राजू श्रीवास्तव को लेकर तकरीबन हर सप्ताह कोई न कोई अफवाह उड़ाई जा रही है।

    ताजा अफवाह के मुताबिक, सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह उड़ी कि राजू श्रीवास्तव को दिल्ली एम्स से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके चर्चा में आने पर भाई दीपू श्रीवास्तव को बयान जारी करना पड़ा कि उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो रहा है और अब हम उन्हें सीधे घर ले जाएंगे, जब उनकी हालत ठीक हो जाएगी। हमें एम्स के डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है।

    राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर

    हार्ट अटैक के बाद राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं। यहां पर आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है, लेकिन 38वें दिन (17 अगस्त) को भी उनके स्वास्थ्य में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हो रहा है। 

    एम्स से नहीं दी जा रही आधिकारिक जानकारी

    राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एक जिम में कसरत के दौरान हार्ट अटैक आया था। इसके बाद वह दिल्ली एम्स में गंंभीर हालत में भर्ती हैं। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है, ऐसा डॉक्टरों की ओर से कहा जा रहा है, वह भी गैर आधिकारिक। तकरीब डेढ़ महीन से भर्ती राजू श्रीवास्तव को लेकर एम्स प्रबंधन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, इसलिए फैन्स में बेचैनी है।

    खबरें और भी

    ब्रेन डेड से लेकर निधन तक की उड़ चुकी है अफवाह

    राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर ठीक प्रकार से जानकारी नहीं मिलने पर उनके बारे में पिछले तकरीबन एक महीने  के दौरान कई बार अप्रिय अफवाहें उड़ चुकी हैं। कई बार ब्रेन डेड तो एक बार निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर तैरने लगी थीं। अफवाहों से परेशान परिवार के सदस्यों को आगे आकर बयान तक जारी करना पड़ा। 

    सही सूचना के अभाव में लोग उड़ा रहे अफवाह

    माना जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य कैसा है? इसको लेकर सही जानकारी नहीं मिलने से लोगों में बेचैनी है। खासकर फैन्स यह जानना चाहते हैं कि राजू श्रीवास्तव किस हाल में है? जानकारी के अभाव में कुछ शरारती तत्व अफवाग उड़ा रहे हैं।

    होश में आने को लेकर कई बार उड़ चुकी है अफवाह

    राजू श्रीवास्तव के होश में आने को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी है। एक बार तो यहां तक कहा गया है कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को न केवल होश आया, बल्कि उन्होंने नर्स से इशारों में बात की और पत्नी से कुछ शब्द भी बोले। इस पर एम्स के डॉक्टरों को कहना पड़ा कि इसे होश में आना नहीं कहते हैं। दरअसल, राजू श्रीवास्तव के हाथ पैर में कई हार हरकत हुई, इसलिए अफवाह उड़ी। वहीं, एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि हाथ-पैर हिलाना या हिला जाना, कोई नई बात नहीं है।

    सभी अंग ठीक से कर रहे काम पर ब्रेन में दिक्कत

    सूत्रों के मुताबिक  राजू श्रीवास्तव की हालत हार्ट अटैक के बाद से एक जैसी है  यानी उनकी हालत गंभीर है। उनके सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं, लेकिन ब्रेन काम नहीं कर रहा है।

    Gurugram News: नोट कर लें 5 बिल्डरों के प्रोजेक्ट के नाम, जिनमें खरीद-फरोख्त पर हरेरा ने लगाई रोक