विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे रामलला, मिलेगी मंदिर की झलक; 13 देश लेंगे हिस्सा

By sanjeev GuptaEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 14 Nov 2023 08:43 AM (IST)

42वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भी इस बार रामलला आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में ...और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों का ध्यान खींचेंगे रामलला।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोगों का ध्यान खींचेंगे रामलला।

HighLights

  1. आज से शुरू होगा व्यापार मेला
  2. अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखेंगी राम मंदिर की झलक
  3. 13 देश लेंगे हिस्सा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आधारित 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान में मंगलवार से शुरू होगा। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन भारत मंडपम के सभागार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश करेंगे।

इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लेने वाले 13 देशों के साथ 25 राज्य और देश विदेश के 3500 प्रदर्शक भाग लेंगे। 18 नवंबर तक पहले पांच दिन व्यापारी दर्शक, जबकि 19 से 27 नवंबर तक आम लोग सुबह 10 से शाम 7:30 बजे तक दर्शक मेला घूम सकेंगे। मेले का पार्टनर राज्य बिहार और केरल जबकि फोकस राज्य दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड होगा।

प्रदूषण को लेकर प्रगति मैदान ने किए इंतजाम

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले पर नहीं पड़े, इसके लिए आइटीपीओ अधिकारियों ने प्रदूषण से निपटने के लिए कमर कस ली है। उप महाप्रबंधक किशन कुमार ने बताया कि प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

इस बार पिछले साल की अपेक्षा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला एक लाख 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में लगने जा रहा है। व्यापार मेला परिसर में एंटी स्माग गन के साथ पानी के छिडकाव का व्यापक प्लान तैयार किया है। इसके लिए जलबोर्ड से जरूरत के अनुसार पानी के टैंकर का भी प्रबंध किया गया है। मेला देखने आने वाले लोगों को शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें: Modinagar: आतंकी साजिश के लिए पाकिस्तान से हो रही थी फंडिंग! बैंक खाते में लेनदेन कर रहा था इजहारुल हुसैन

यहां से मिलेगा प्रवेश

गेट नंबर-एक,चार, छह और गेट नंबर-10 से दर्शक मेले में प्रवेश कर सकेंगे।

इस बार मेले में भाग लेंगे ये प्रमुख देश

  • लेबनान
  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश
  • मिस्र 
  • नेपाल
  • थाईलैंड
  • किर्गिस्तान
  • ओमान
  • ईरान
  • वियतनाम
  • तुर्किये
  • ट्यूनीशिया
  • यूएई 
  • साथ ही मेले में अन्य 25 राज्य भी मेले में हिस्सा लेंगे।

इन हॉल में होगा प्रमुख उत्पादों का प्रदर्शन

  • हाल- 1: पार्टनर और फोकस राज्य
  • हाल- 2 (भूतल): फोकस राज्य
  • हाल- 3 (भूतल): सरकारी, सांविधिक निकाय, केवीआईसी
  • हाल- 4 (भूतल): विदेश, एमएसएमई मंत्रालय
  • हाल- 5 (भूतल): थीम मंडप, सरकारी और निजी
  • हाल- 2-5 (प्रथम तल): राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मंडप
  • हाल- 6: हस्तशिल्प, हथकरघा, रेशम, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, केयर बोर्ड
  • हाल- 7 (ए-एच): सरस, निजी भागीदारी, खाद्य एंव पे पदार्थ
  • हाल- 8-10: खाद्य एंव पेय पदार्थ
  • हाल- 11: इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सौंदर्य प्रसाधन, फुटवियर, न्यूट्रासिटकल, घरेलू उपकरण, किचन वस्तुएं, उपभोक्ता उपयोगी वस्तुएं, वस्त्र एवं परिधान
  • हाल- 12: सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद, आभूषण घड़ियां हाल- 12ए: वस्त्र परिधान, घरेलू फर्नीचर, उपहार, शैक्षिक वस्तुएं, बहु उत्पाद , हस्तशिल्प आदि
  • हाल- एच 14 (भूतल एंव प्रथम तल): सार्क क्षेत्र, सरकारी व निजी एंफीथियटर (हाल 2, 5 के समीप): राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों आदि द्वारा होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम

हाल नं. दो मे फोकस राज्य उत्तर प्रदेश का मंडप तैयार करवा रहीं सवीना जेटली ने बताया कि इसे सर्वाधिक दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। मंडप में राम मंदिर के गुंबद और छत की प्रतिकृति रहेगी तो इसमें मंदिर और रामलला की उपस्थिति का एहसास कराने का प्रयास भी रहेगा। इसके अलावा यहां एक जिला, एक उत्पाद थीम पर राज्य की विकास गाथा का प्रदर्शन होगा ताे अन्य उपलब्धियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

दिल्ली मंडप में दिखेगा कनॉट प्लेस, शहर के स्मारक

दिल्ली मंडप को विरासत की थीम पर डिजाइन किया गया है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रतिष्ठित स्मारकों के साथ-साथ कनाट प्लेस को भी दर्शाया जाएगा। दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआइआइडीसी) के मुख्य प्रबंधक व दिल्ली पवेलियन के निदेशक शोभित गुप्ता ने कहा कि सामने दो प्रवेश बिंदु हैं और साथ ही एक सेल्फी प्वाइंट भी है जिस पर "आइ लव दिल्ली" लिखा हुआ है।

मंडप के सामने वाले हिस्से को कनाट प्लेस को चित्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि मंडप का पहला आधा हिस्सा दिल्ली के विभागों को समर्पित है, जिनकी थीम ''इन्वेस्ट दिल्ली'', ''ईज आफ लिविंग'', ''क्लीन दिल्ली'', ''ग्रीन दिल्ली'' है।'' इसके पीछे, ''अक्षरधाम मंदिर'' की एक थ्रीडी प्रतिकृति विकसित की गई है जहां आगंतुक सेल्फी ले सकते हैं।

मंडप में तीन गलियारे हैं - ''पर्यटन गलियारा'', जिसमें चिकित्सा पर्यटन और शिक्षा पर्यटन के प्रदर्शन के साथ-साथ दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों के कट-आउट हैं ; ''सांस्कृतिक गलियारा'', जो योग, त्योहारों और नृत्य रूपों को समर्पित है, और ''औद्योगिक गलियारा'' स्टार्ट-अप, उद्यमियों और एमएसएमई को समर्पित है।

मंडप में तिहाड़ जेलों का एक स्टॉल होगा जो जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, बेकरी उत्पादों और जेल द्वारा किए जा रहे सुधारों को प्रदर्शित और बेचेगा। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, उद्योग और डीएसआईआईडीसी, समाज कल्याण विभाग अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली जल बोर्ड का स्टॉल राष्ट्रीय राजधानी को "झीलों के शहर" के रूप में प्रदर्शित करेगा। दिल्ली सरकार का सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) शहर में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन वाली स्लाइड और राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक स्मारकों को प्रदर्शित करने वाली वीडियो क्लिपिंग प्रदर्शित करेगा।

झारखंड मंडप भी होगा खास

झारखंड मंडप के निदेशक एस आर प्रसाद ने बताया कि, हर वर्ष की तरह झारखंड भी भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अपने प्रदेश को प्रदर्शित कर रहा है। उद्योग निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए इस मंडप में क्षेत्रीय उत्पादों के 20 स्टाल लगाए गए है। जहां लोग झारखंड से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी और क्रय कर सकेंगे।

साथ ही झारखंड सरकार के लगभग 14 विभागों के स्टाल लगाए जा रहे हैं, जिसमें लोग विभाग के बारे में और योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ समारोह में राज्य के मंत्री आदिवासी कल्याण एवम परिवहन चंपई सोरेन भाग लेंगे जबकि झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड पवेलियन का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: पटाखे फोड़ने से फिर बढ़ा दिल्ली में प्रदूषण, मौसम विभाग ने बताया- कब मिलेगी सांसों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।