विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की सड़क पर कार सवार की दबंगई, पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा

Published: Sun, 03 Nov 2024 03:03 PM (IST)

दिल्ली की सड़कों पर एक कार सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी ...और पढ़ें

दिल्ली में पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा।
दिल्ली में पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा।

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के बेर सराय इलाके में कार सवार ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर
  2. कार सवार ने पुलिसकर्मियों को बोनेट पर लटकार 100 मीटर तक घसीटकर ले गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कार ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, कार सवार ने पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाते हुए 100 मीटर तक घसीटते ले गए। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के बेर सराय की है। पुलिस सहायक उप-निरीक्षक प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान के मुताबिक वे बेर सराय बाजार के पास व्यस्त इलाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे कि अचानक, उन्होंने एक कार को लाल बत्ती पार करते देखा। 

पुलिसकर्मियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया तो वह धीमी हो गई और फिर अचानक तेज हो गई। जैसे ही कार आगे बढ़ी, वाहन के सामने खड़े पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्राइवर के न रुकने पर वे बोनट पर लटक गए। आखिरकार कार को लगभग 100 मीटर के बाद रोक दिया गया। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना मिलने पर एसआई हरि राम और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल हैं और उन्हें पीसीआर वैन द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी मौके से फरार हो गए

एएसआई प्रमोद ने बताया कि वह और एचसी शैलेश शाम 7:45 बजे के आसपास ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों के खिलाफ मोबाइल जांच अभियान चला रहे थे, तभी एक कार (पंजीकरण संख्या DL-9C-BC-7528) ने लाल बत्ती तोड़ दी। एचसी शैलेश ने वाहन को रुकने को कहा, लेकिन कार सवार ने भागने का प्रयास किया और इसी प्रक्रिया में, कार ने उन्हें टक्कर मारने से पहले अधिकारियों को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। इसके बाद कार सवार मौके से फरार निकला।

पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के बेर सराय मार्केट रोड के पास दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कथित तौर पर अपनी कार के बोनट पर खींचने के आरोप में दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक घटना 2 नवंबर की है। घटना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर की लापरवाह हरकतों के कारण उनकी जान लेने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल की पदयात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू, दिसंबर तक रहेगी जारी; संजय सिंह ने बताया प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।