Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदरपुर-आश्रम लेन पर जल्द शुरू होगा काम, दिल्ली-NCR के लोगों को करना होगा जाम का सामना

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 12:42 PM (IST)

    सरिता विहार फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम पूरा हो गया है। अब पीडब्ल्यूडी बदरपुर-आश्रम लेन पर काम शुरू करेगा। प्रदूषण के चलते तीसरे और चौथ ...और पढ़ें

    Sarita Vihar flyover: सरिता विहार फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर बदलेगा एक्सपेंशन ज्वाइंट।
    Sarita Vihar flyover: सरिता विहार फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर बदलेगा एक्सपेंशन ज्वाइंट।

    HighLights

    1. नोएडा के साथ ही फरीदाबाद से आने वालों को होगी परेशानी, झेलना पड़ सकता है लंबा जाम।
    2. प्रदूषण के बढ़े स्तर के चलते शुक्रवार को शुरू नहीं हो पाया तीसरे चरण का काम।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार फ्लाईओवर पर आश्रम-बदरपुर लेन पर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी अब जल्द ही बदरपुर-आश्रम लेन पर काम शुरू करेगा। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े स्तर को देखते हुए फिलहाल तीसरे व चौथे चरण का काम शुरू करने को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है।

    यातायात विभाग के मुताबिक काम अगले सप्ताह से शुरू किया जा सकता है। सरिता विहार फ्लाईओवर के दोनों लेन पर पीडब्ल्यूडी को एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलना है। काम चार चरणों में होना है। पहले 15-15 दिन के दो चरणों में मरम्मत का काम आश्रम से बदरपुर जाने वाली लेन पर तीन अक्टूबर को शुरू हुआ था, जिसे पूरा कर लिया गया है।

    अगले सप्ताह काम हो सकता है शुरू-ट्रैफिक पुलिस

    एक नवंबर से तीसरे चरण का काम बदरपुर-आश्रम लेन (Badarpur-Ashram Lane) पर शुरू होने था। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने के चलते शुक्रवार को तीसरे चरण का काम शुरू नहीं हो पाया। हालांकि इसे लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। यातायात विभाग के मुताबिक काम अगले सप्ताह में शुरू किया जा सकता है।

    फाइल फोटो

    यातायात सुचारू रखने के लिए फ्लाईओवर के शुरू और खत्म होने पर कट बनाया गया है। सरिता विहार फ्लाईओवर एनसीआर के नोएडा और फरीदाबाद क्षेत्रों को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और बदरपुर से जोड़ता है। काम शुरू होने पर नोएडा व फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालकों को पीक टाइम में जाम झेलना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    सरिता विहार फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर बदलेगा एक्सपेंशन ज्वाइंट

    सरिता विहार फ्लाईओवर का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 2001 में कराया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे मरम्मत कार्य के तहत फ्लाईओवर के सात एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे।

    बेयरिंग और सतह की मरम्मत भी की जाएगी। मरम्मत का काम पिछले दो साल से लंबित है, जिसे अप्रैल 2022 में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने मंजूरी दी थी। फ्लाईओवर की मरम्मत का काम इससे पहले मई, जून और जुलाई, अगस्त में निर्धारित किया गया था। तब से इसे कई बार स्थगित किया गया।

    मई में लोकसभा चुनाव के चलते टाला गया तो वहीं जून में यातायात पुलिस से अनुमति नहीं मिली। जुलाई में एडवाइजरी जारी की गई तो कांवड़ यात्रा के चलते तब काम शुरू नहीं हो पाया। वर्षा से सरिता विहार अंडरपास में पानी भर जाता है, ऐसे में अगस्त में मानसून के चलते भी काम शुरू नहीं हो पाया था।

    यह भी पढ़ें: Chhath Special Train: छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, चलेंगी 150 स्पेशल ट्रेनें; रेलमंत्री का एलान