Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day Tableau: कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने वाली झांकियों की पहली झलक आई सामने; देखें तस्वीरें

    By GeetarjunEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 08:24 PM (IST)

    Republic Day 2023 Parade राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस पर कर्तव्य पथ पर 23 झांकिय ...और पढ़ें

    कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने वाली झांकियों की पहली झलक आई सामने (फोटो- ध्रुव कुमार)
    कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने वाली झांकियों की पहली झलक आई सामने (फोटो- ध्रुव कुमार)

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में परेड की शुरुआत हो गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस पर कर्तव्य पथ पर 23 झांकियां शामिल होंगी। झांकियों का पूर्ववलोकर भी शुरू हो गया है। इन्हें सजाने की तैयारियां भी चल रही हैं। पहली बार ऐसा होगा कि परेड पर कर्तव्य पथ पर की जाएगी।

    उत्तर प्रदेश की झांकी

    राजपथ हो गया है कर्तव्य पथ

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर, 2022 को कर्तव्य पथ (Kartavya Path) का उद्घाटन किया था। इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) कहते हैं, इसे राजपथ (Rajpath) भा कहा जाता था। इसका अब नाम बदलकर कर्तव्य पथ हो गया है। कर्तव्य पथ की कुल लंबाई तीन किमी से ज्यादा है।

    जम्मू-कश्मीर की झांकी

    सभी झांकियों को अलग-अलग थीम पर सजाया जा रहा है। 23 में से 17 झांकियां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान दिल्ली इत्यादि राज्यों की झांकी अबकी बार परेड में नहीं होगी।

    लद्दाख की झांकी

    जारी है परेड की रिहर्सल

    इस बार 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर होने वाले फ्लाई पास्ट में तीनों ही सेना के 50 एयरक्राफ्ट शामिल होने वाले हैंवायुसेना के 45, नौसेना का 1 और 4 थलसेना के एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। जिसमें 23 फाइटर प्लेन, 18 हेलिकॉप्टर, 8 ट्रांसपोर्ट, 1 विंटेज एयरक्रफ्ट को देख सकेंगे। वहीं नौसेना का विमान जो 42 सालों से नौसेना की सर्विस में है, ये विमान पहली और आखिरी बार कर्तव्य पथ पर उड़ान भरेगा।

    खबरें और भी

    पश्चिम बंगाल की झांकी

    23 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

    गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को आयोजित होने वाली है। यह परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले पर जाकर समाप्त होगी।

    ये भी पढ़ें- Republic Day Parade Full Dress Rehearsal: 23 जनवरी को दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    हरियाणा की झांकी

    विजय चौक से इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ पर 22 जनवरी रविवार शाम 6 बजे से परेड के खत्म होने तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड 22 जनवरी की रात 11 बजे से परेड की समाप्ति तक कर्तव्य पथ की ओर यातायात जाने की अनुमति नहीं होगी।

    उत्तराखंड की झांकी

    इस वर्ष भारत सरकार ने स्पेशल ऑफिशियल इनवाइटिज के लिए सामने की पंक्ति आरक्षित करने का फैसला किया है। सामने की इस पंक्ति में श्रमजीवी और उनके परिवार, कर्तव्य पथ के रखरखाव करनेवाले कार्यकर्ता और अन्य सामुदायिक सदस्य, जैसे रिक्शा चालक और सब्जी विक्रेता बैठेंगे।

    ये भी पढ़ें- Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए कर्तव्यपथ पर चल रही रिहर्सल; यहां देखें आकर्षक तस्वीरें

    झारखंड की झांकी

    कब, कैसे और कहां मिलेगी परेड की टिकट?

    गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए टिकटों की ऑनलाइन खरीद 6 जनवरी से शुरू हो चुकी है। वहीं, 9 जनवरी से टिकट काउंटरों पर लोग व्यक्तिगत रूप से अपनी टिकट खरीद सकते है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट रक्षा मंत्रालय के वेब पोर्टल www.amantran.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

    Republic Day Parade 2023: रिपब्लिक डे परेड का टिकट कब, कैसे और कहां मिलेगा; यहां जानिए सबकुछ