Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day Parade: इस बार कर्तव्य पथ पर दिखेगा अलग नजारा, आधी आबादी दिखाएगी पूरा दम

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 07:14 PM (IST)

    Republic Day Parade गणतंत्र दिवस की परेड जत्था में पहले सीआरपीएफ व तट रक्षक फोर्स की ही महिलाकर्मी शामिल होती थीं लेकिन इस बार काफी कुछ नया देखने को म ...और पढ़ें

    इस बार कर्तव्य पथ पर दिखेगा अलग नजारा
    इस बार कर्तव्य पथ पर दिखेगा अलग नजारा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आगामी गणतंत्र दिवस के दिन देशवासियों को परेड व झांकियों में काफी कुछ नया देखने को मिल सकेगा। वह इसलिए, क्योंकि इस बार कर्तव्य पथ पर तकरीबन सभी अर्ध सैनिक बलों व दिल्ली पुलिस में तैनात आधी आबादी अपना पूरा दम दिखाएगी।

    काफी कुछ नया देखने को मिलेगा

    इसके लिए विगत दो हफ्ते से अधिक समय से कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड व बैंड का प्रशिक्षण अभ्यास जारी है। परेड जत्था में पहले सीआरपीएफ व तट रक्षक फोर्स की ही महिलाकर्मी शामिल होती थीं। इनके बैंड में भी महिलाएं होती थीं, लेकिन इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। अर्ध सैनिक बलों की महिलाकर्मी इस बार कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाएंगी।

    इन जत्थों में केवल महिलाकर्मी ही शामिल

    गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस बार आर्मी, नेवी व एयरफोर्स द्वारा किए जाने वाले परेड जत्था में महिला व पुरुष दोनों शामिल होंगे। इन तीनों के बैंड में भी महिला व पुरुष दोनों शामिल होंगे, लेकिन दिल्ली पुलिस व अर्ध सैनिक बलों जैसे सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ व एसएसबी आदि की परेड जत्था में केवल महिलाकर्मी ही होंगी।

    इन सभी के बैंड में भी महिलाकर्मी ही होंगी। छोटे फोर्स की एक परेड जत्था में करीब 90-100 महिलाकर्मी व बड़े फोर्स जैसे अर्ध सैनिक बलों की एक परेड जत्था में करीब 130-150 कर्मी होंगी। इस बार फ्रांस की आर्मी व वहां की पुलिस एक साथ मिलकर परेड करेंगे, जिसमें महिला व पुरुष कर्मी दोनों होंगे।

    खबरें और भी

    परेड में दिखेंगी कुल 37 झांकियां

    कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में सैन्य टुकड़ियां अपनी-अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन के अलावा अत्याधुनिक हथियारों, अलग-अलग राज्यों की झांकियां और लड़ाकू विमान आदि का प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस बार गणतंत्र दिवस पर 37 झांकियां निकाली जाएगी।

    सात झांकियां 22 जनवरी को ही लाल किले के अंदर आ जाएगी। बाकी 30 झांकियां 26 जनवरी को ही आएगी। सभी झांकियां 31 जनवरी तक लालकिला में ही रहेंगे। लालकिला में आयोजित भारत पर्व के समाप्त हो जाने पर 31 जनवरी की रात सभी झांकियां वापस दिल्ली कैंट चली जाएगी।

    यह भी पढे़ं- 

    रामलला के दर्शन करने जाएंगे अरविंद केजरीवाल, प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर सीएम ने दिया ये जवाब

    अब कोहरे के कारण फ्लाइट में नहीं होगी देरी, FOG में भी विमान की हो सकेगी लैंडिंग; IGI एयरपोर्ट पर बहाल हुई ये सुविधा