विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी के दौर में शादी के लिए जुटाए 40 हजार, बदमाशों ने लूटी रकम

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 27 Nov 2016 07:20 AM (IST)

प्रभा ने पुलिस को बताया कि नोटबंदी के चलते मुश्किल से 40 हजार रुपये कैश जुटाए थे लेकिन बाइक सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। प्रभा उत्तराखंड की रहने वाली हैं और नोएडा में नौकरी करती हैं। अगले कुछ दिनों में प्रभा की शादी होने वाली है। प्रभा ने शादी की तैयारी के लिए नोटबंदी के दौर में मुश्किल से 40 हजार रुपये कैश जुटाए थे। इन पैसों को लेकर वो अपने घर नैनीताल जाने के लिए निकली थीं लेकिन रेलवे स्टेशन जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने प्रभा से सारे रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

लूट की यह वारदात दिल्ली के कड़कड़ी मोड़ फ्लाइओवर पर हुई। प्रभा की शिकायत पर प्रीत विहार पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रभा नैनीताल डिस्ट्रिक्ट की मनीला विहार कॉलोनी में रहती हैं। नोएडा सेक्टर-58 में जॉब करती हैं।

नोटबंदी को लेकर केजरीवाल का पर्चा वार, 'हर मिनट का बदला लेगी जनता'

प्रभा ने पुलिस को बताया कि नोटबंदी के चलते बड़ी मुश्किलों से 40 हजार रुपये कैश जुटाया था लेकिन जब वो मयूर विहार फेज-3 से ऑटो कर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहीं थीं। तभी कड़कड़ी मोड़ फ्लाइओवर पर बाइक सवार दो युवक उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में कैश के अलावा दो एटीएम कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि थे।

जानें कहां- गाड़ियों से मिले 2 करोड, 22 लाख, 74 हजार रुपए कैश