Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Liquor Scam: भाजपा का AAP पर हमला, आदेश गुप्ता बोले- एक-एक कर पकड़े जा रहे शराब घोटाले के आरोपित

    By JagranEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 02:36 PM (IST)

    Delhi Liquor Scam दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सियासी घमासान जा जारी है। इसे लेकर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ...और पढ़ें

    भाजपा का AAP पर हमला, आदेश गुप्ता बोले- एक-एक कर पकड़े जा रहे शराब घोटाले के आरोपित
    भाजपा का AAP पर हमला, आदेश गुप्ता बोले- एक-एक कर पकड़े जा रहे शराब घोटाले के आरोपित

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के शराब घोटाले के आरोपित एक-एक कर पकड़े जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास आबकारी मंत्रालय है। सीबीआइ के एफआइआर में उनका भी नाम है।

    वह साक्ष्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए उन्हें तुरंत पद से हटाया जाए। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनका बचाव कर रहे हैं। उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

    सच साबित हुए भाजपा के आरोप

    उन्होंने कहा कि शराब घोटाले के दूसरे आरोपित समीर महेंद्रु भी गिरफ्तार हो गए हैं। बीते कल इस घोटाले के सूत्रधार व आप नेता विजय नायर की गिरफ्तारी हुई थी। इससे भाजपा के आरोप सच साबित हुए हैं। पिछले दिनों सार्वजनिक हुए दो स्टिंग आपरेशन से पता चलता है कि किस तरह से मनमाने तरीके से नई आबकारी नीति तैयार की गई। शराब ठेकेदारों का कमीशन दो से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर भ्रष्टाचार किया गया।

    'AAP को ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे केजरीवाल'

    आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल अपने आप को ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। उन्होंने अपने गुरु अन्ना हजारे को नशामुक्ति व शराबबंदी का वचन दिया था। शराब घोटाला सामने आने पर अन्ना ने उन्हें पत्र लिखकर आलोचना की।

    मुख्यमंत्री ने नायर को निर्दोष बताते हुए उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। उनकी प्रतिक्रिया से आम आदमी पार्टी की सच्चाई सामने आ गई है। आप के अन्य नेताओं व विधायक भी शराब घोटाले में शामिल हैं। हाल ही में विधायक दुर्गेश पाठक से भी पूछताछ हुई है। सभी आरोपित जेल जाएंगे।

    खबरें और भी

    क्या था दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिड नाइट', रात भर नहीं सोये एक लाख पुलिसकर्मी

    दिल्ली भाजपा ने 25 अक्टूबर, 2021 को आबकारी विभाग से समीर महेंद्रु की ब्लैक लिस्टेड कंपनी इंडो स्प्रिट की शिकायत की थी। आबकारी विभाग ने इसे लेकर सरकार को नोटिस भी जारी किया था जिसे नजर अंदाज कर इस कंपनी को गलत तरीके से ठेका दे दिया गया।

    आप नेताओं द्वारा आरोपितों पर सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव बनाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं है और दोषी बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा करने वालों को पीएफआइ पर प्रतिबंध को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    Delhi Excise Policy: आबकारी नीति घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी, ED ने दिल्ली के शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार