Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पेट स्कैन सुविधा शुरू, प्राइवेट लैब में महंगी जांच से मरीजों को राहत

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:51 PM (IST)

    सफदरजंग अस्पताल में पेट-सीटी स्कैन मशीन लगने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एम्स के बाद यह दूसरा सरकारी अस्पताल है जहाँ यह सुविधा उपलब्ध है। परमाणु ऊर ...और पढ़ें

    सफदरजंग के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में लगी पेट-स्कैन मशीन।
    सफदरजंग के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में लगी पेट-स्कैन मशीन।

    HighLights

    1. सफदरजंग अस्पताल में पेट-सीटी स्कैन शुरू
    2. जल्द ही मरीजों के लिए नियमित जांच सेवा
    3. किफायती दर पर पेट स्कैन उपलब्ध होगा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में एक पेट (पाजिट्रान एमिशन टोमोग्राफी)-सीटी स्कैन मशीन लग गई है।

    एम्स के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला यह दूसरा अस्पताल है, जहां पेट-स्कैन मशीन लगा गई है। इसके संचालन के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) से लाइसेंस भी मिल चुका है।

    जल्द ही इसका ट्रायल कर जांच की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे सफदरजंग अस्पताल में कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को पेट स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी।

    अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक अन्य पेट स्कैन मशीन के खरीद की प्रक्रिया चल रही है। यह मशीन भी अस्पताल में जल्द लग जाएगी। इससे कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

    यह मशीन महंगी होने के कारण सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों में पेट-स्कैन जांच की सुविधाएं समिति है। दिल्ली में सरकारी क्षेत्र के पांच अस्पतालों पेट-स्कैन मशीन उपलब्ध है।

    जिसमें एम्स, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान, आईएलबीएस, आर्मी अस्पताल और इनमास (इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज) शामिल है।

    दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में न्यूक्लियर मेडिसिन के डाक्टर नहीं होने से मशीन बंद पड़ी है। आर्मी अस्पताल में सामान्य मरीजों के इलाज के लिए नहीं जा सकते।

    वहीं आईएलबीएस में भी जांच का शुल्क बहुत महंगा है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में किफायती पेट-स्कैन जांच का विकल्प एम्स व इनमास में ही उपलब्ध है।

    निजी लैबों में शरीर के पूरे हिस्से के पेट-स्कैन जांच का शुल्क 16,000-24,000 रुपये है। इस वजह से सफदरजंग अस्पताल में लंबे समय से पेट-स्कैन मशीन लगाने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

    इस अस्पताल में किफायती शुल्क पर मरीजों को जांच की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 40 मरीजों की एसपीईसीटी (सिंगल फोटान एमिशन कंप्यूटेड टोमोग्राफी) जांच का ट्रायल किया गया है।

    पेट-स्कैन जांच का शुल्क निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जांच का शुल्क निर्धारित कर पेट-स्कैन जांच की नियमित सेवा शुरू की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में नालों की सफाई के मुद्दे पर AAP ने दिल्ली सरकार को घेरा, थर्ड पार्टी ऑडिट की बात पर भिड़ी भाजपा