विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan के घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस के छोटे भाई ने दिया था टास्क; एक माह से चल रही थी रेकी

Published: Tue, 16 Apr 2024 12:57 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Apr 2024 02:51 PM (GMT+05:30)

मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस गिरोह के उन दो शार्प शूटरों को गुजरात से गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

इन्हीं दोनों ने चलाई थीं सलमान खान के घर पर गोलियां। जागरण
इन्हीं दोनों ने चलाई थीं सलमान खान के घर पर गोलियां। जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अभिनेता Salman Khan के मुंबई स्थित घर पर रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले शूटरों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया है। दोनों बिहार के वेस्ट चंपारण में मसीही के रहने वाले हैं।

इनकी पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) औ सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है। इन्हीं दो शूटरों ने सलमान के घर पर फायरिंग की थी। इन्हें कल देर रात गुजरात से गिरफ्तार किया है।

गैंगस्टर गोदारा से किया था अनमोल ने संपर्क

लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल के कहने पर राजस्थान के गैंगस्टर गोदारा ने दोनों को सलमान के घर के बाहर फायरिंग का टास्क दिया था। ये दोनों सीधे तौर पर भी अनमोल से जुड़े हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में डी कंपनी की जगह लेना चाह रहा लॉरेंस

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में केंद्रीय एजेंसियों के अलावा पांच राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब की पुलिस शूटरों का पता लगाने में जुट गई है।

अब तक की जांच से जांच एजेंसियों का मानना है कि वारदात की साजिश अमेरिका में रची गई। वर्चुअल नंबरों से शूटरों को निर्देश दिए गए।

शूटर्स करीब एक माह से सलमान खान के घर की रेकी कर रहे थे। रविवार को योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम, छोटा राजन व अबू सलेम का आतंक पूरी तरह खत्म हो जाने पर लॉरेंस, सलमान खान को डराकर फिल्म इंडस्ट्री में डी कंपनी की जगह लेना चाह रहा है ताकि वहां से मोटी रकम की उगाही की जा सके।

दो दशक से नहीं हुई इंडस्ट्री से उगाही

पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री से उगाही का धंधा बंद है। लॉरेंस ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब के गैंगस्टरों से गठजोड़ कर इन राज्यों में अपना वर्चस्व बना लिया है।

मुंबई में घुसने के मकसद से उसने सलमान के घर के बाहर गोलियां चलवाईं, ताकि फिल्म इंडस्ट्री को डराकर वहां रंगदारी रैकेट चला सके।

सलमान के घर पर फायरिंग के बाद फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस गिरोह ने अंडरवर्ल्ड डान दाऊद का नाम लिखा है। इसके पीछे यह बताने की कोशिश की गई कि मुंबई में अब दाऊद की कोई हैसियत नहीं है।

कुछ साल पहले एनआइए ने एक आरोपपत्र में कहा था कि दाऊद की तरह लॉरेंस तेजी से अपना सिंडिकेट फैला रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।