Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election 2025: संदीप कुमार ने छोड़ा AAP का दामन, कई कार्यकर्ता समेत BJP में हुए शामिल

    By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Mon, 03 Feb 2025 04:36 PM (IST)

    मतदान से चंद घंटे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सोमवार को मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सोमवार को भाजपा में शामिल हुए
    आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सोमवार को भाजपा में शामिल हुए

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार भाजपा में शामिल
    2. इस मौके पर आप के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए

    डिजिटल जागरण, नई दिल्ली। मतदान से चंद घंटे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सोमवार को मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर आप के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

    वहीं, पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच आठ विधायकों ने भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी वाली राजनीति पर भी सवाल खड़े किए।

    पत्र में केजरीवाल को बताया तानाशाह

    केजरीवाल को लिखे पत्र में इन विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार दूर करने के लिए बनी पार्टी स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। पालम विधानसभा क्षेत्र से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, जनकपुरी से राजेश ऋषि, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, मादीपुर से गिरीश सोनी और महरौली से नरेश यादव ने इस्तीफा दिया है।

    पार्टी ने इस बार इन विधायकों के टिकट काट दिए थे। आगामी पांच फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होना है।केजरीवाल को अलग-अलग लिखे पत्र में ज्यादातर विधायकों ने पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नरेश यादव ने पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं। क्योंकि आप भ्रष्टाचार के दलदल में पूरी तरह से फंस चुकी है।

    खबरें और भी

    यादव ने पत्र में लिखी ये बात

    यादव ने कहा कि मैंने पार्टी को ईमानदारी की राजनीति के लिए ही ज्वाइन किया था, लेकिन आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 वर्ष में लगातार 100 प्रतिशत ईमानदारी से काम किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि महरौली के लोगों से चर्चा की। उनकी राय थी कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है, इसलिए पार्टी को छोड़ देना चाहिए।

    जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने केजरीवाल को भेजे पत्र में कहा कि अन्ना आंदोलन से जन्मी, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली बनाने के लिए केजरीवाल की ओर से बनाई गई आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार युक्त पार्टी बन गई है। आप ने भ्रष्टाचार-मुक्त शासन से दूरी बना ली है। पार्टी ने अन्ना के सिद्धांतों के साथ विश्वासघात किया है।

    यह भी पढ़ें: Delhi High Court ने शशि थरूर को किया तलब, BJP नेता राजीव चंद्रशेखर के मानहानि का मामला